📅 Monday, 02 November 2026 | 07:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,750 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,200 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
उदयपुर

राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान की ओर से गिरीश पालीवाल विद्रोही लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

📅 14 April 2024, 12:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान की ओर से गिरीश पालीवाल विद्रोही लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान की ओर से गिरीश पालीवाल विद्रोही लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
  • शहीदों सहित शिल्प, शिक्षा, साहित्य से जुड़ी शख्सियतों को उदयपुर रत्न सम्मान
  • उदयपुर रत्न सम्मान समारोह : शहीदों और शहर की विभूतियों का सम्मान
  • राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान का आयोजन
  • उदयपुर. राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान की ओर से सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अतिथि सभागार में उदयपुर रत्न सम्मान समारोह की चौथी कड़ी में शिल्प, शिक्षा, साहित्य, स्वरोजगार, प्रशिक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी शख्सियतों का नागरिक अभिनंदन किया गया. 

    इस मौके पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल राजपाल पूनिया, विशिष्ट अतिथि प्रो. कर्नल एसएस सारंगदेवोत, अति विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. श्यामसुंदर पालीवाल थे. अध्यक्षता प्रो डॉ विजयालक्ष्मी चौहान ने की.

    समारोह में कैप्टन कनिका भारद्वाज (दिल्ली), स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल (दिल्ली), लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुलाटी (दिल्ली), लेफ्टिनेंट कर्नल रिशुभ शर्मा (दिल्ली), मेजर रोहित कुमार (दिल्ली) सहित कुल पांच शहीदों को मरणोपरांत सम्मानित कर गौरव प्रदान किया गया. यह सम्मान उनके परिजनों को प्रदान किया गया. 

     

     

     

    1. राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान की ओर से सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अतिथि सभागार में उदयपुर रत्न सम्मान समारोह की चौथी कड़ी में शिल्प, शिक्षा, साहित्य, स्वरोजगार, प्रशिक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी शख्सियतों का नागरिक अभिनंदन किया गया.

    इसके अलावा पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नाथद्वारा अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्व राष्ट्रीय कवि गिरीश पालीवाल (विद्रोही) व स्व. डॉ. विष्णु प्रकाश माली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया. नूर शेखावत व यशवंती पटेल (ट्रांसजेंडर), समायरा त्यागी व सानवी अग्रवाल (यंग अचीवर), शरद भारद्वाज (युवा चित्रकार), राजेंद्र सिकलीगर (कला), मेजर डॉ. अनिता राठौड़ (एनसीसी), काजल कुंवर (एनसीसी), ईशा उडावत (एनसीसी), मेजर सरबजीत सिंह एवं चुनौती शर्मा(एनसीसी), मिथुन गमेती (शिक्षा), नरेश लौहार (शिक्षा), ऋषिराज राठौड़ (खेल), यश कोठारी (खेल), डॉ॰ पुष्पा खमेसरा (डाक टिकट संग्रह), वर्षा राव (वीडियो क्रिएटर), राखी पालीवाल (समाजसेवा), डॉ. फरजाना छीपा (समाजसेवा) को भी उदयपुर रत्नअवार्ड से सम्मानित किया. 

    शहीदों की पत्नियों का सम्मान हुआ तब सारा माहौल गमगीन

    शहीदों की पत्नियों का सम्मान हुआ तब सारा माहौल गमगीन हुआ और हाल के सभी दर्शकों ने खड़े होकर सम्मान में अपनी भूमिका निभाई. गिरीश विद्रोही ने देश भक्ति पर रचना पढ़ी. मेरा परम सौभाग्य रहा, बड़े भाई साहब अधिवक्ता श्री प्रदीप जी पालीवाल और भाभी साहब आदरणीया श्रीमती सुशीला जी पालीवाल भी मंच पर रहे. आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका श्री रोहित बंसल एवं श्री पिंकेश जैन की रही.

    पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नाथद्वारा अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्व राष्ट्रीय कवि गिरीश पालीवाल (विद्रोही) विभिन्न क्षेत्रों की अन्य प्रतिभाओं का उदयपुर रत्न से सम्मानित किया गया. संचालन श्रेष्ठ उद्घोषिका मधु व्यास ने किया.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें