Wednesday, 04 March 2026

इंदौर

कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर ने किया माँ वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा का सफल संचालन

Anil Bagora-Sunil Paliwal
कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर ने किया माँ वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा का सफल संचालन
कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर ने किया माँ वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा का सफल संचालन

अनिल बागोरा, महेश जोशी

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण सामज 24 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य एव कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर श्री वासुदेव पुरोहित एवं श्री वर्दीचंद पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर के तत्वाधान में दिनांक 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे रेल्वे स्टेशन इंदौर से रेल सुविधा के माध्यम से माँ वैष्णो देवी के दरबार में हजारी लगाने के लिए एक जत्था रवाना हुआ था.

मातृशक्तियों का एक जत्था ने माँ वैष्णो देवी के दर्शन लाभ की सफल यात्रा का संचालन हुआ, पुन : 2 मार्च 2026 को इंदौर वापसी पर रेल्वे स्टेशन पर धार्मिक यात्रियों का श्री ललित पालीवाल, श्री रोशन पालीवाल, श्री सुरेश जोशी सहित पालीवाल समाज के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. 

समर्पित टीम का भा... 

कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर के समर्पित सदस्यों में सर्वश्री श्री सुखलाल जोशी, पालीवाल वाणी के प्रबंध संपादक श्री अनिल बागोरा, श्री हेमंत पालीवाल, श्री कैलाश पालीवाल, श्री हीरालाल जोशी, श्री मनोज जोशी (दरबार), श्री महेश जोशी, श्री पुष्पेन्द्र पालीवाल, श्री धर्मेंद्र जोशी आदि सदस्यों की पूरी टीम ने भावविभोर होकर यात्रियों का ख्याल रखा, जो अपने आप में महत्वपूर्ण सेवा भाव को समर्पित दिखाता हैं.

इस यात्रा के माध्यम से हम सभी श्रद्धालुओं को पावन तीर्थ माँ वैष्णों देवी के दरबार में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस यात्रा ने न केवल हमें प्रभु से जोड़ा, बल्कि समाज के बीच एकता, अपनत्व एवं संस्कारों की डोर को और भी मजबूत किया.

परम आदरणीय भाई साहब श्री वासुदेव जी पुरोहित, सुखलाल जी जोशी, श्री अनिल जी बागोरा, श्री मनोज जोशी (दरबार), श्री महेश जोशी, श्री कैलाश पालीवाल और व्यवस्था में लगी मातृशक्ति टीम के साथ समस्त सहयोगी सदस्यों को अविस्मरणीय, सुप्रबंधित, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ सफलतम छह दिवसीय यात्रा संपादित करने पर हार्दिक बधाई, पुन : आदरणीय श्री वासुदेव जी पुरोहित एवं संपूर्ण सहयोगी सदस्यों, और समस्त सहयात्रियों को हार्दिक बधाई, 

इस आयोजन में जिस कुशलता, समर्पण और दूरदर्शिता के साथ व्यवस्थाएँ की गईं, वह वास्तव में प्रशंसनीय हैं, इस गरिमामय आयोजन में अनुशासन, आपसी प्रेम, सहयोग और संगठनात्मक एकता का जो सुंदर उदाहरण देखने को मिला, वह समाज के उज्ज्वल भविष्य का शुभ संकेत हैं. कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर ने कहा है कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से यात्रा में जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से आभार व्यक्त किया गया. 

आप सभी के प्रयासों से कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर एक आदर्श और प्रेरणास्रोत धार्मिक संस्था बन गई हैं. पालीवाल समाज को आप पर गर्व हैं.

❄️!! ॐ नमः शिवाय !!❄️

❄️!! जय श्री कृष्ण !!❄️

कंकू देवी हेमराज पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर, मध्य प्रदेश

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News