📅 Friday, 11 September 2026 | 04:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,990 🥈 चांदी (1kg): ₹214,400 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष पूरे देश में 30 मार्च को मनाया जाएगा

📅 06 March 2026, 11:24 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष पूरे देश में 30 मार्च को मनाया जाएगा
भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष पूरे देश में 30 मार्च को मनाया जाएगा

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तिथि को लेकर उपजे भ्रम के निवारण के सहयोग हेतु राज्य सरकारो का आभार 

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर.

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष पूरे देश में 30 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। चूँकि सरकारी कैलेंडर में तिथि भ्रम के कारण 31 मार्च का उल्लेख था, जिसे लेकर जैन समाज में दुविधा की स्थिति बनी हुई थी। इस संबंध में महाश्रमण पट्टाचार्य पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज, निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज द्वारा दिए गए शास्त्रोक्त मार्गदर्शन के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि त्रयोदशी तिथि 30 मार्च को ही सूर्योदय के बाद पूर्ण रूप से विद्यमान है।

विश्व जैन संगठन और राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ इंदौर के अध्यक्ष मयंक जैन एवं प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस विषय में राज्य सरकार के सकारात्मक रुख और शासन-प्रशासन द्वारा जैन समाज की धार्मिक भावनाओं व ज्योतिषीय गणना को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री जी एवं संबंधित विभागों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। दद्दू एवं संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि— "शासन द्वारा जैन आगम और पंचांग की शुद्धता को स्वीकार करना हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं।

30 मार्च को ही संपूर्ण विश्व में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।" हम समस्त दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज से अपील करते हैं कि मुनिसंघों के निर्देशानुसार एकता के साथ इस महोत्सव को सफल बनाएं और भगवान महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें