शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवक श्री देवेन्द्र जोशी (गुड्डू) का आकस्मिक निधन, समाज में शोक की लहर
इंदौर.
श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पुर्व मंत्री श्री किशनलाल जोशी (ग्राम. साकरोदा) के सुपुत्र श्री देवेन्द्र जोशी (गुड्डू) का हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही समाज में शोक की लहर दौड़ गई.
जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 5 सितंबर 2026 शनिवार को सुबह 11.00 बजे निज निवास गोकुल नगर, (डीमार्ट के सामने), कनाडिया रोड इंदौर, मध्य प्रदेश से प्रस्थान होकर रामबाग इंदौर मुक्तिधाम पर दाह संस्कार संपन्न हुआ.
आप सर्वश्री जगदीश जोशी के भतीजे, अभिषेक जोशी, नवीन जोशी के बड़े भाई साहब, कैलाश जोशी (गुरु) के पुज्यनीय पिताजी थे. उपरोंक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के सचिव श्री ललित पुरोहित एवं पालीवाल जय अंबे ग्रुप के प्रमुख पंड़ित श्री अखिलेश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवक श्री देवेन्द्र जोशी (गुड्डू) का आकस्मिक निधन, समाज में शोक की लहर