📅 Tuesday, 20 October 2026 | 02:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.37 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.20 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹211,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
आमेट

कुमावत समाज ने 30 किमी लंबी विशाल वाहन रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, रैली का जगह जगह मार्ग में जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया आत्मिय स्वागत

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कुमावत समाज ने 30 किमी लंबी विशाल वाहन रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, रैली का जगह जगह मार्ग में जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया आत्मिय स्वागत
कुमावत समाज ने 30 किमी लंबी विशाल वाहन रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, रैली का जगह जगह मार्ग में जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया आत्मिय स्वागत

 मुबारिक-अजनबी...✍️

आमेट. पंचायतीराज चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक उठा-पटक एव़ं सियासी सरगर्मियां पुरे परवान चढ़ चुकी हैं। चुनावी प्रचार प्रसार के मद्देनजर सोमवार को कुमावत समाज ने एक विशाल वाहन रैली निकाल राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का एहसास करवाया।

कुमावत समाज के जिलामंत्री बाबूलाल कुमावत ने बताया कि करीब  100 बाईक और 100 कारों के विशालकाय काफिले के साथ निकली इस रैली का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर जेसीबी के जरिए पुष्पवर्षा कर रैली में शामिल लोगों का उत्साह वर्धन बढ़ाया।

रैली का आगाज डीजे की मधुर धुन के साथ क्षेत्र के विख्यात श्री ढेलाणा भेरुनाथ मंदिर से रवाना हुआ। जो ढेलाणा,सेलागुड़ा,आसण, आमेट,आगरिया,आगरिया की वाड़ा,हवाला,भगवानपुरा, किशनपुरिया,घोसुण्डी, भीलमगरा,सरदारगढ़,ओलना खेड़ा,रावो का खेड़ा, सारणिया खेड़ा,अरणिया, गोवल,झौर,मुरड़ा,पनोतिया सहित कुमावत बाहुल्य क्षेत्रों में करीब 30 किमी दूरी तय करती हुई निकली। रैली में कुमावत समाज सहित सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज चुनाव में जिला परिषद की 8 सीटों और पंचायत समिति रेलमगरा, आमेट,राजसमंद,खमनोर की 18 सीटों पर प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला राजसमन्द ज़िले में एक बड़ा दिलचस्प बन चुका है। अध्यक्ष सुंदरलाल कुमावत ने बताया कि मतदान अभूतपूर्व होगा और नतीजों के बाद कुमावत समाज जिला प्रमुख व पंचायत समिति प्रधान बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

इस दौरान जिला महामंत्री सुन्दर लाल कुमावत,पंचायत समिति वार्ड 9 प्रत्याशी प्रतिभा कुमावत,जिला परिषद वार्ड 20 सोहन लाल कुमावत वार्ड 22 राधा देवी कुमावत, मदादेव चौकी अध्यक्ष मांगी लाल कुमावत,रामलाल कुमावत आगरिया वाड़ा  परसराम कुमावत,कालुराम कुमावत,वेणीराम कुमावत, मोहन लाल,बालुराम,अम्बा लाल,प्रभु लाल,बाबु लाल , भरत कुमावत सहित सैकड़ो समाजजन रहे मौजूद।

 सोमवार को निकली इस विशाल वाहन रैली के बाद कांग्रेस और भाजपा, दोनों राजनीतिक दलों के सकते में आने का दावा किया गया। रैली के बाद दोनों दलों को अपनी-अपनी चुनावी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में राजसमंद जिले की जिला परिषद और पंचायत समिति सीटों पर होने वाले चुनाव में कुमावत समाज की भूमिका और उसके प्रभाव पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें