गौ सम्मान अभियान को लेकर आमेट में बैठक : 17 दिसंबर को जयपुर में जुटेंगे लाखों गौभक्त
आमेट. राजसमंद के आमेट में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक हुई। 17 दिसंबर 2026 को जयपुर के विद्याधर नगर में प्रस्तावित गौ सम्मेलन में लाखों गौभक्तों को जुटाने का लक्ष्य है। जानिए अभियान के अगले चरण और बैठक में हुई चर्चा के बारे में।
आमेट ()(),गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक आयोजित कर 17 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में होने वाले गौ सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने और अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर करने का आह्वान किया गया। नंदी गौशाला के धर्मेश जी काका ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत संपूर्ण भारत में चरणबद्ध तरीके से गौ सम्मान को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
अभियान के प्रथम चरण में तहसील स्तर और द्वितीय चरण में जिला स्तर पर प्रार्थना पत्र सौंपे जा चुके हैं। अब तीसरे चरण के तहत राज्य स्तर पर जयपुर में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए 17 दिसंबर 2026 को जयपुर के विद्याधर नगर में लाखों गौभक्तों को एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी सिलसिले में गौ सम्मान आह्वान अभियान की टीम आमेट में बैठक कर लोगों को अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दे रही है।
साथ ही ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में हस्ताक्षर करवाकर जयपुर सम्मेलन में पहुंचने का आग्रह किया जा रहा है। आमेट में आयोजित बैठक में कन्हैया लाल टेलर, धर्मेश काका, हिम्मत किर, नरेंद्र सिंह सोलंकी और इंद्रमल किर सहित गौ सम्मान आह्वान अभियान के संभाग प्रभारी नंदकिशोर तेली उपस्थित रहे।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जयपुर शहीद स्मारक पर निजी स्कूलों का धरना तीसरे दिन भी जारी : प्रदेशभर के स्कूल संचालक आंदोलन में जुटे
Amet News : भाजपा का राजनीतिक गढ़ दरकने लगा : कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत ने सत्ता के विकास के दावों की खोली पोल
आमेट पंचायत समिति चुनाव में 31 साल बाद कांग्रेस को बहुमत, 10 वार्ड जीते : कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय