📅 Wednesday, 25 November 2026 | 07:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,938.28 ▲ +1,502.29 (+1.82%) • निफ्टी 50: 25,819.25 ▲ +469.60 (+1.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹119,610 • 🥈 चांदी (1kg): ₹142,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी

📅 25 November 2026, 07:15 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 17 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे व किसी पार्टी में भी सम्मिलित हो सकते हैं।आपको व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं,तो वह सुलझ सकता है। धन के मामले में अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छा नाम व शोहरत कमा सकते हैं।

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज उन्नति के नए-नए रास्ते खोलेगा।संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।आपको अपने अंदर आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा व ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिससे आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई परिचित आपके घर दावत पर आ सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें।

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आप घर परिवार में यदि बड़ों की सलाह मानकर चलेंगे,तो इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम दिया जाए तो आपको उसे अच्छे से निभाना होगा। आपके कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। यदि आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे थे,तो उसमें आज सुधार होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप अपने बिजनेस के कुछ योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं।

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन के लेन-देन के लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको काम की अधिकता होने के कारण थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। घर परिवार में चल रही समस्या को आप मिल बैठकर ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि किसी बाहरी व्यक्ति को कोई बात बताई, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपके प्रताप व प्रभाव में वृद्धि होने से आप परेशान रहेंगे। आपको लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं,जो आपको परेशान करेंगे।

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी धार्मिक गतिविधियों में भी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा व मौज-मस्ती के चक्कर में व अपनी पढ़ाई से ध्यान हटा सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र की कुछ लंबित पड़ी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करके अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा और आप किसी के बहकावे में ना आए,नहीं तो वह आपका धन कोई किसी गलत जगह लगवा सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्य पर आपको अधिक ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई उपहार मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और घर परिवार में खुशियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। यदि आपको कोई पेट संबंधी समस्या है,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है और आपको धोखा दे सकता है।

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।आपको अपने किसी पुराने लेन-देन को चुकता करना होगा,नहीं तो कोई आपसे अपना धन वापस मांगने आ सकता है। अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन आपको अधिक व्यय करने से बचना होगा। यदि विदेशों से किसी व्यापार की योजना बनाएंगे,आपकी वह इच्छा पूरीअवश्य होगी और आप अपने स्वास्थ्य में चल रही गिरावट के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय रहते पूरा कर पाएंगे।

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

    1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आपको जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कराना अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले कोई प्रॉपर्टी में निवेश किया था, तो आपको उससे अच्छा लाभ मिल सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नीति व नियमों का पालन करें,नहीं तो कोई गड़बड़ हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में क्रोध करने से बचना होगा,नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं। माता-पिता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे।

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज  प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके मनचाहे कामों के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। अगर आपको किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़े,तो उसमें अपने सामानों की सुरक्षा रखें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपसी लड़ाई झगड़े के बाद अकेलापन महसूस करेंगे। आपको घर परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए निवेश की योजना बना रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा।

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा। आपको अपनी संतान की समस्याओं के समाधान के लिए परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बात करनी होगी। आप आलस्य दिखाकर अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं,जो आपके लिए समस्या बनेंगे। आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और अपने साथ-साथ दूसरों के कामों में भी हाथ डालेंगे। आप किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और वह सही है गलत की समझ नहीं कर पाएंगे,जिससे उन्हें कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और विद्यार्थी करियर में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप धर्म कर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने ऊपर अधिक विश्वास रखना होगा।आपको कोई हाथ पैरों में दर्द अथवा कमजोरी आदि की शिकायत हो सकती है। व्यापार में आप लोगों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। आपको कोई अच्छा लाभ भी मिल सकता है। जो लोग बिजनेस के साथ-साथ किसी और काम में भी हाथ आजमाना चाहते हैं,तो उनकी इच्छा भी  पूरी होगी।

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आप जिन कामों के पूरे न होने के कारण परेशान थे,आप अपने सभी कामों को समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे,लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से बचना होगा। युवाओं को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त होना होगा,तभी आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या चल रही है,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान से संबंधित समस्याओं को आप उनसे बातचीत करके सुलझने में कामयाब रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

  1. "ज़िन्दगी भीगी कागज की तरह हो गई, ना लिखने लायक रही ना जलाने लायक...!

  2. "तू हंस, तू मुस्कुरा और रोना कम कर दे... जिंदा है तू, जिंदगी की नाक में दम कर दे..!! 
  3. "दुख सुनाऊँ और तमाशा बन जाऊँ, बेहतर है मुस्कुराऊँ और खामोश रह जाऊँ..!
  4. "जिनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ होता है...उनको "रूठने" और "टूटने" का हक नहीं होता...!
  5. "जिंदगी...जी लीजिए साहब, एक दिन...प्रोग्राम आपका होगा, पर उसमें...आप नहीं होंगे...!
  6. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल