धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
धन की समस्या समस्त जनसमाज में प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। जैसे जैसे व्यक्ति की आवश्यकताए बढ़ी है उससे अधिक व्यर्थ के खर्च बढ़े है। इन सभी की पूर्ति करने के लिये धन की आवश्यकता से इनकार नही किया जा सकता व्यक्ति कभी भी आकस्मिक घटनाओं अथवा दुर्घटनाओं के लिये तैयार नही रहता इसलिये जब भी अनापेक्षित एवं अनायास किसी प्रकार की घटना अथवा दुर्घटना का सामना करना पड़ता है, तो अनेक समस्याओं के साथ साथ धन संबंधित समस्या भी उभर कर सामने आती है। अपने उत्तरदायित्वों को पूरा करने में भी धन की आवश्यकता पड़ती है।
इसके अतिरिक्त एक अन्य स्थिति को भी देखना चाहिये जो धन संबंधित समस्या उत्पन्न करती है।ये समस्या अधिकांशतः व्यवसाय से संबंधित ही होती है। व्यवसाय में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर भी खर्च यथावत रहते है। इस स्थिति में धन की अधिक आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में यह विचार उत्पन्न होता है जिस धन की हमे आवश्यकता है उसे कैसे प्राप्त किया जाए प्रारंभ से ही हमारे विद्वान ऋषियों ने किसी भी समस्या से मुक्ति के अनेकों उपाय बताए है। धन संबंधित समस्याओं के लिये भी की ऐसे चमत्कारिक उपाय है जिनका प्रयोग कर धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाये समाप्त हो सकती है। आज से हम आपके साथ प्रतिदिन धन अथवा अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने के स्वानुभूत प्रयोग सांझा करेंगे।
धन संबंधित उपाय कब करें?
हमारे द्वारा बताए गए धन संबंधित अधिकांश उपाय को लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के साथ जोड़कर दिखाया गया है इससे आप यह विचार ना करें कि लक्ष्मी के उपाय केवल दीपावली पर ही करें आप दीवावली के अतिरिक्त भी अन्य शुभ अवसरों पर ये उपाय कर सकते है। लेकिन जब भी कोई उपाय करें तो पूरी श्रद्धा के साथ करें तभी शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। आडंबर से भरपूर और विशाल स्तर पर की गई आस्था एवं श्रद्धाहीन पूजा का फल कभी नही मिलता इसका विशेष ध्यान रखें। इसके अतिरिक्त कुछ नियम का पालन करना भी अतिआवश्यक है जो आपको नीचे बताये जा रहे है।
असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
उपाय करने के साथ-साथ कर्म भी करते रहे कुछ व्यक्ति सोचते है कि जो उपाय कर रहे है उसका फल मिलते ही उनकी समस्त संमस्या समाप्त हो जाएगी इसलिये अब अधिक पुरुषार्थ करने की आवश्यता नही जबकि ऐसा नही होता जिसे कर्ज होने की स्थिति में केवल उपाय पर ही निर्भर नही रहा जा सकता साथ मे व्यवसाय अथवा अन्य रोजगार में अधिक परिश्रम करने पर ही कर्ज उतारने की स्थिति बनेगी परिश्रम के साथ परमार्थ भी करने पर शीघ्र ही भगवत कृपा प्राप्त होती है।
सामग्री को जल में प्रवाहित कैसे करें?
अनेक उपायों में यह उल्लेख आता है कि अमुक सामग्री को जल में प्रवाहित करें इसके पीछे छुपा कारण आपको बताते है कि इसके पीछे यह भावना होती है जिस प्रकार से प्रवाहित करने पर वस्तु हमसे दूर जा रही है उसी में हमारे कष्ट और समस्याए है जिन्हें तीव्र वेग वाले जल में बहाने पर उसी तीव्र वेग से हमारे दुख एवं कष्ट दूर चले जाएं।
अधिकांश पाठकों के समक्ष यह समस्या आती है कि हमारे आस-पास बहता जल नही है ऐसी स्थिति में आप किसी तालाब में भी यह उपाय कर सकते है जो सामग्री आपने प्रवाहित करनी है उसे जल में छोड़कर दोनो हाथों से ११ अथवा २१ बार जल को आगे की ओर धकेले ऐसा करने पर सामग्री आपसे दूर चली जायेगी इसके बाद बहती सामग्री को प्रणाम कर ईश्वर से प्रार्थना करे जिसप्रकार सामग्री डोर जा रही है उसी प्रकार मेरी समस्याओं को दूर करें।
आज आपको उपाय संबंधित नियम निर्देशो की जानकारी दी गई है कल से नियमित उपाय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी आशा है आप सभी इनका प्रयोग कर लाभ के भागी बनेंगे।
ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 5 अक्टूबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 4 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 3 अक्टूबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!