📅 Friday, 20 November 2026 | 12:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,021.75 ▲ +489.55 (+0.59%) • निफ्टी 50: 25,514.30 ▲ +126.90 (+0.50%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹127,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹162,100 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
राजस्थान

विप्र फॉउण्डेशन ने मुख्य मंत्री को पत्र लिख कर मांग: आरोपियों पर हो कठोर कार्यवाही

📅 19 November 2026, 11:28 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विप्र फॉउण्डेशन ने मुख्य मंत्री को पत्र लिख कर मांग: आरोपियों पर हो कठोर कार्यवाही
विप्र फॉउण्डेशन ने मुख्य मंत्री को पत्र लिख कर मांग: आरोपियों पर हो कठोर कार्यवाही

बांसवाड़ा.

बांसवाड़ा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के ग्राम मोटी बस्सी में दिनांक 16 नवंबर 2026 को सरपंच चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिस प्रकार हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी एवं हमले की घटनाएं हुईं, वे अत्यंत चिंताजनक हैं। चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन किसी चुनावी परिणाम की प्रतिक्रिया में ग्रामीणों के घरों पर हमला करना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और भय एवं आतंक का वातावरण पैदा करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

इस घटना में कई परिवारों के घरों, वाहनों एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने, घरों में तोड़फोड़, आगजनी के प्रयास तथा महिलाओं एवं बच्चों तक को भयभीत करने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद से ग्रामवासी विशेषकर प्रभावित परिवार अभी भी डरे-सहमे हैं। उन्हें अपनी जान-माल एवं परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका बनी हुई है। गांव में सामान्य एवं भयमुक्त वातावरण बहाल होना अत्यंत आवश्यक है।

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश जोशी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से निम्नलिखित मांग की है-ग्राम मोटी बस्सी में तत्काल पुख्ता पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जाए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण बिना किसी भय के अपने घरों में रह सकें।

  • -घटना में शामिल सभी आरोपियों एवं उपद्रवियों की निष्पक्ष जांच कर उनकी पहचान की जाए तथा साक्ष्यों के आधार पर उनके विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। किसी भी दोषी को राजनीतिक अथवा सामाजिक दबाव में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
  • -उपद्रव एवं हिंसा में जिन परिवारों के मकान, वाहन, घरेलू सामान एवं अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, प्रशासन द्वारा तत्काल सर्वे करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए तथा प्रभावितों को उचित एवं पर्याप्त सरकारी मुआवजा प्रदान किया जाए।
  • -पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाए। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों में व्याप्त भय दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
  • -गांव में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बहाल करने के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी पहल की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।
  • चुनावी रंजिश के चलते किसी निर्दोष परिवार को निशाना बनाना और उसकी संपत्ति एवं सम्मान को क्षति पहुंचाना कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। विप्र फाउंडेशन सरकार से आग्रह करता है कि इस प्रकरण को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल सुरक्षा एवं आर्थिक संबल प्रदान किया जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध ऐसी प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में लेने का दुस्साहस न कर सके।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp WhatsApp चैनल