📅 Wednesday, 18 November 2026 | 11:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,031.81 ▼ -72.99 (-0.09%) • निफ्टी 50: 25,227.95 ▼ -63.15 (-0.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹129,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹164,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उदयपुर

श्रीनाथद्वारा के मंदिर मंडल की ओर से साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल श्रेष्ठ आलेख वाचन से सम्मानित

📅 18 November 2026, 10:48 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीनाथद्वारा के मंदिर मंडल की ओर से साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल श्रेष्ठ आलेख वाचन से सम्मानित
श्रीनाथद्वारा के मंदिर मंडल की ओर से साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल श्रेष्ठ आलेख वाचन से सम्मानित

नाथद्वारा. श्रीमद् वल्लभाचार्य प्रणीत पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथद्वारा के मंदिर मंडल की ओर से पूज्यपाद तिलकायत गोस्वामी श्री 108 श्री राकेश जी (श्री इन्द्रदमन जी) महाराजश्री की आज्ञा से एवं पूज्य चि.गो. श्री 105 श्री भूपेश कुमार जी (श्री विशाल बाबा) के संरक्षण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में भगवान श्री कृष्ण पर आम नागरिक वर्ग में श्रेष्ठ आलेख प्रस्तुत करने के उपलक्ष्य में उदयपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को सम्मानित किया गया। 

नाथद्वारा के मोती महल में पुष्टिमार्गीय परंपरा अनुरूप आयोजित भक्तिमय एवं गरिमा पूर्ण सम्मान समारोह में पूज्य चि.गो. श्री 105 श्री भूपेश कुमार जी (श्री विशाल बाबा) महाराजश्री के कर कमलों  द्वारा शुभ आशीष स्वरूप उक्त सम्मान डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को लगातार तीसरे वर्ष प्रदान किया गया। 

सम्मान स्वरूप डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को उपरणा, प्रमाण-पत्र,श्रीनाथजी की छवि (तस्वीर), कृष्ण-भक्ति-साहित्य एवं प्रसाद प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर मंडल नाथद्वारा के मुख्य निष्पादन अधिकारी एवं पुष्टि प्रसार अधिकारी  सहित अनेक भक्तजन, गणमान्य नागरिक एवं साहित्य-प्रेमी उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल