📅 Wednesday, 11 November 2026 | 06:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,879.40 ▲ +772.75 (+0.95%) • निफ्टी 50: 25,255.05 ▲ +210.40 (+0.84%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,640 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,400 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
उदयपुर

सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 15 नवंबर को उदयपुर में बैठक

📅 11 November 2026, 05:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 15 नवंबर को उदयपुर में बैठक
सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 15 नवंबर को उदयपुर में बैठक

शिवम शर्मा - वंदना भट्ट

उदयपुर. मेवाड़ पालीवाल, मेनारिया, नागदा एवं समस्त ब्राह्मण सामूहिक विवाह समिति, उदयपुर की ओर से आगामी सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 15 नवंबर 2026, रविवार को बैठक आयोजित की जाएगी.

समिति के संत डॉ. एच. आर. पालीवाल एवं श्रीमती प्रेमलता पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि आगामी 6 दिसंबर 2026 को समस्त ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा वहीं फरवरी 2027 में सर्वसमाज का सामूहिक विवाह समारोह प्रस्तावित है. इन दोनों आयोजनों की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए एक आवश्यक बैठक रखी गई हैं.

बैठक रविवार, 15 नवंबर 2026 को सायं 4.00 बजे चमन श्यामजी का मंदिर, मीठारामजी मंदिर के सामने, रावजी का हाटा, उदयपुर, राजस्थान में आयोजित होगी.

समिति की ओर से समाजबंधुओं से अपील की गई है कि परिचय सम्मेलन के लिए अपने बायोडाटा जमा करवाएं तथा सामूहिक विवाह में शामिल होने के इच्छुक परिवार अपने जोड़ों का पंजीयन करवाएं. अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए संपर्क करें. संपर्क सूत्र : 9660983434

  • विशेष आग्रह : समिति ने सभी समाजबंधुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजनों को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया हैं.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें