श्री चारभुजानाथ अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां जोरों पर : 56 महाप्रसादी का लगेगा भोग : निमंत्रण कार्ड घर-घर पहुंचे-कार्ड सिस्टम लागू
अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी जोशी (मामाजी) एवं भामाशाह श्रीमती नर्मदा देवी जोशी (ईरोत) के त्रिवेणी सुपूत्र सर्वश्री गौरीशंकर जोशी, संतोष जोशी (संटू), ओमी जोशी का संकल्प पुरा होने जा रहा हैं. श्री चारभुजानाथ मंदिर पर होने वाले भव्य अन्नकूट महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं.
एक बार फिर श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर के तत्वाधान में दिनांक 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग (56) दर्शन, राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रतनसिंह चंदाना सजाएंगे, भक्ति की महफिल में अपना जलवा बिखरेंगेे...मालवा की धरती पर साकार होगा मेवाड़ की आस्था का दिव्य संगम.
इस बार भगवान श्री चारभुजानाथ जी को 56 प्रकार के महाभोग का अन्नकूट सजाया जा रहा हैं. कार्यक्रम का आयोजन श्री चारभुजानाथ मंदिर, पालीवाल ब्राह्मण समाज, 44 श्रेणी धर्मशाला, जूना तुकोगंज, महाराणा प्रताप मार्ग, तिलकपथ के पास, इंदौर पर आयोजन आयोजित किया जा रहा हैं. अन्नकूट महोत्सव को लेकर श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ, इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंच कर विशेष रूप से कार्ड वितरित किए हैं. आयोजन में निमंत्रण कार्ड वाले को ही प्रभु सेवा का अवसर दिया जाएगा.
पालीवाल समाज के सभी सम्मानिय समाज बंधुओं से सादर अनुरोध है कि आयोजन में व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग प्रदान करते हुए, आप लोगों को निमंत्रण कार्ड साथ लाना अनिवार्य हैं. आयोजन आमंत्रित लोगों के लिए कार्ड सिस्टम लागू हैं.
भव्य अन्नकूट महाप्रसादी की तैयारी
आयोजकों के अनुसार भव्य अन्नकूट महाप्रसादी के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी, संघ से जुड़े साथियों ने आयोजन को लेकर कई दिनों से निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे. प्रभु श्री चारभुजानाथ जी को अलग-अलग प्रकार की मिठाईयां, नमकीन, फल, मेवा और पारंपरिक व्यंजनों से 56 भोग का भव्य अन्नकूट सजाया जाएगा.
महाप्रसादी बनाने के लिए विशेष हलवाई और सेवाभावी कार्यकर्ताओं की टीम लगी हुई हैं. शाम 7.00 बजे महाआरती के बाद छप्पन भोग के दर्शन होंगे और शाम 7.00 से रात 10.00 बजे तक अन्नकूट महाप्रसादी का वितरण होगा.
"गड़बोर वही जावै, जिणने चारभुजानाथ बुलावै"
कार्यक्रम की रूपरेखा
इस बार के महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण भजन संध्या रहेगी
राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री रतनसिंह चदाना (सायों का खेड़ा) की भजन संध्या का आयोजन किया गया हैं, श्री रतनसिंह चदाना अपने मधुर भजनों से चारभुजानाथ जी की महिमा का गुणगान करेंगे. भजन संध्या में आओ सा, मिलकर प्रभु के चरणों में शीश नवावाँ, अन्नकूट महोत्सव में भक्ति रो रंग जमावाँ का भाव जीवंत होगा. आयोजकों को उम्मीद है कि भजन संध्या में भक्त देर रात तक भक्ति के रंग में डूबे रहेंगे.
केवल आमंत्रित भक्तों के लिए आयोजन, कार्ड सिस्टम लागू
राष्ट्रीय संयोजक श्री संतोष हीरालाल जी जोशी (संटू) बिजनोल ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि सभी आमंत्रित सदस्यों को पहले से ही कार्ड वितरित कर दिए गए हैं. उन्होंने सभी भक्तों से समय पर पहुंचने और व्यवस्था में सहयोग की अपील की हैं. आयोजन को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए इस बार आयोजकों ने विशेष व्यवस्था की हैं. अन्नकूट महोत्सव सिर्फ आमंत्रित भक्त गणों के लिए रखा गया है. बिना आमंत्रण के प्रवेश नहीं मिलेगा. महाप्रसादी कार्यक्रम में महिला और पुरुष के लिए पास की अलग-अलग व्यवस्था की गई हैं. सभी भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे कृपया पास अनिवार्य रूप से साथ में लेकर पधारें एवं व्यवस्था में सहयोग करें. पास दिखाने पर ही महाप्रसादी स्थल में प्रवेश मिलेगा, ताकि भीड़ न हो और सभी को आराम से प्रसादी मिल सके.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी जोशी ईरोत (ग्राम. बिजनोल) किसी नाम का मोहताज नहीं हैं. उनके कठिन तपस्या और संघर्षों के बीच सर्वप्रथम श्री चारभुजानाथ जी मंदिर गढ़बोर, राजस्थान तक इंदौर से पैदल यात्रा का जयघोष का शंखनाद किया था...उसी सिलसिले को निरंतर आगे बढ़ाने का काम उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदा देवी जोशी उनके त्रिवेणी सुपूत्र श्री गौरीशंकर जोशी, संतोष जोशी (संटू) एवं ओमी जोशी एवं जोशी परिवार अपनी टीम के साथ अलख जागा रहे हैं.
पधारो सा, पधारो
अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां जोरों पर : 56 महाप्रसादी का लगेगा भोग : निमंत्रण कार्ड घर-घर पहुंचे-कार्ड सिस्टम लागू
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक