📅 Saturday, 07 November 2026 | 03:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अपराध

इंदौर में साले ने जीजा की जान ली : लव मैरिज से था नाराज

📅 07 November 2026, 02:31 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में साले ने जीजा की जान ली : लव मैरिज से था नाराज
इंदौर में साले ने जीजा की जान ली : लव मैरिज से था नाराज

इंदौर.

इंदौर के खुड़ैल थाना इलाके में बहन की लव मैरिज से नाराज 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात नीलगिरी परिसर में हुई। युवक अपनी बड़ी सास के निधन पर आयोजित गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। गुरुवार को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दीपक (22) पिता गोपाल निवासी बरोठा, देवास के रूप में हुई है। उसने करीब दो साल पहले गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद युवती के परिजनों ने कुछ समय तक दोनों से दूरी बना ली थी और बातचीत भी बंद कर दी थी। हालांकि, बाद में परिवार के बीच फिर से मेलजोल शुरू हो गया था। इसके बाद दीपक का ससुराल आना-जाना होने लगा था।

टीआई कर्णी सिंह शक्तावत ने बताया कि बुधवार रात घर में गमी के कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन चल रहा था। इसी बीच रात करीब 2 बजे दीपक की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। वह टेंट की आड़ में चाकू के वार से घायल अवस्था में मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि दीपक उसे बातचीत नहीं करने पर धमका रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से दीपक के सीने पर वार कर दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें