📅 Wednesday, 04 November 2026 | 02:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,500 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
इंदौर

सत्य, आस्था और समाज की एकता की जीत: श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ को मिला प्रभु का साथ

📅 04 November 2026, 01:04 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सत्य, आस्था और समाज की एकता की जीत: श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ को मिला प्रभु का साथ
सत्य, आस्था और समाज की एकता की जीत: श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ को मिला प्रभु का साथ

जो दृढ़ रखे धर्म को...ताहि राखे करतार

कैलाश दवे (चिंतित) _ प्रेम बागोरा (बब्बी)...✍️

इंदौर. 

 

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की साधारण सभा में सत्य मेव जयते की जीत चर्चाओं ने बाजार गर्म कर दिया...साधारण सभा में पहली बार दिखा...कुछ मुट्ठी भर विघ्न संतोषियों की करारी हार, से श्री संतोष हीरालाल जोशी (संटू) ने "रातों की नींद तो उड़ाई, वहीं दिन का चैन भी छीन लिया।"...पहली बार दिखा...कुछ मुट्ठी साथियों के साथ साधारण सभा में मौजूद सदस्यों का समर्थन नहीं मिला..., अधिकांश प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने खामोशी से पूरे घटनाक्रम पर मौन स्वकृति प्रभु सेवा करने वालों के साथ रही...!

श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के संयोजक श्री संतोष हीरालाल जोशी (संटू) द्वारा दिनांक 13 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव को लेकर, जो घटनाक्रम घटा, उसने इस प्राचीन सूक्ति को एक बार फिर जीवंत कर दिया...

कुछ मुट्ठी भर विघ्न संतोषियों ने अपनी क्षुद्र मानसिकता के चलते इस पवित्र प्रभु कार्य को रोकने के लिए कुतर्कों और साजिशों का जाल बुनने का प्रयास किया... उन्हें लगा कि वे अपने प्रपंच से समाज की दिशा बदल देंगे... परंतु वे भूल गए कि जिसकी नियत साफ हो और जिसके हृदय में श्री चारभुजा के प्रति सच्ची आस्था हो,,, उसे उसके लक्ष्य से कोई भटका नहीं सकता... कोई हटा नहीं सकता...!

तमाम साजिशों को नाकाम करते हुए स्वयं प्रभु ने अपने सच्चे सेवक का साथ दिया... यही तो करतार का न्याय है... जो धर्म को दृढ़ता से पकड़ता है, धर्म उसी की रक्षा करता है... श्री संतोष जी जोशी ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रभु कार्य के मार्ग में बाधा बनने वाले चंद लोग कभी भी पूरे समाज की दिशा तय नहीं कर सकते... यदि उनका पुरजोर विरोध किया जाए, तो वे कभी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सकते...

समाज की जाजम पर श्री संतोष जी जोशी ने जिस अद्भुत साहस और धैर्य के साथ अपनी बात रखी, वह देखते ही बनता था... वह क्षण किसी चमत्कारिक प्रेरणा से कम नहीं था... अपने शब्दों से उन्होंने ऐसा समा बांधा कि पूरी सभा ने शांत भाव से उन्हें सुना और हृदय से उनके विचारों का समर्थन किया...!

उनकी वाणी में सत्य था, उनके संकल्प में सेवा थी... इसलिए समाज ने एक स्वर में उन्हें विजयी भव का आशीष दिया... यह केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि सत्य, आस्था और समाज की एकता की जीत है... यह संदेश स्पष्ट गया है कि पालीवाल समाज हमेशा प्रभु के सच्चे सेवकों के साथ खड़ा है...!

"रातों की नींद तो उड़ाई, वहीं दिन का चैन भी छीन लिया।"

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें