शरद पूर्णिमा पर सजा केसरियो गरबो, मातृशक्ति के सम्मान में झुका समाज : पालीवाल मातृशक्ति को मिली निःशुल्क पावागढ यात्रा की सौगात
इंदौर में केसरियो गरबा महोत्सव का भव्य समापन
- आइए, मिलकर संस्कृति का मान बढ़ाएँ... शरद पूर्णिमा के पावन उत्सव पर सजी आस्था
।। संस्कृति - मर्यादा - समाज की एकता ।।
पालीवाल वाणी न्यूज - विशेष रिपोर्ट
अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित
लगातार पाँच वर्षों से शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर केसरिया गरबा का आयोजन
इंदौर. शरद पूर्णिमा के पावन उत्सव पर इंदौर में एक बार फिर संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कंकू देवी हेमराज जी पुरोहित सेवार्थ ट्रस्ट (भाणा) इंदौर के तत्वावधान में और "आप और हम- समाज, संस्कृति, सेवा, समर्पण" संस्था के आयोजन में केसरियो गरबा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
दिनांक 25 अक्टूबर 2026, रविवार, शाम 6 बजे, साकरोदा मांगलिक परिसर, मुसाखेड़ी, रिंग रोड चौराहा, इंदौर में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत भव्य और सफल रहा।

मातृशक्ति को हृदय से नमन - आयोजन की असली हीरो
●●● मातृशक्ति को हृदय से नमन एवं साधुवाद●●●
केसरियो गरबो की सफलता में हमारी मातृशक्ति का अथक परिश्रम, अद्भुत समर्पण और निःस्वार्थ सहयोग अमूल्य रहा है। आपकी दिन-रात की मेहनत के बिना इस आयोजन की इतनी सुंदर सफलता संभव नहीं थी। आपका उत्साह, आपकी लगन और आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। महिला मंडल, पालीवाल ब्राह्मण समाज की बहनों ने सजावट से लेकर महाप्रसादी तक की व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।

यह केवल गरबा नहीं, संस्कृति का उत्सव था
यह आयोजन केवल गरबा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, आपसी प्रेम और समाज की एकता का जीता-जागता प्रमाण था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन सपरिवार पधारे और महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया। आयोजकों ने कहा-"आपका आगमन ही हमारा सम्मान और आपका सहयोग ही हमारी ताकत है।"

बड़ी घोषणा : तीन दिवसीय पावागढ़ निशुल्क यात्रा
इसी गरबा महोत्सव के मंच से कंकू देवी ट्रस्ट द्वारा एक और बड़ी घोषणा की गई। ट्रस्ट द्वारा आगामी दिसंबर माह के लिए तीन दिवसीय पावागढ़ निशुल्क यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए यात्रा पंजीयन दिनांक 25 अक्टूबर 2026 रविवार को शाम 6.00 बजे से 9.00 बजे तक साकरोदा मांगलिक परिसर, बैग फैक्ट्री के पीछे, मुसाखेड़ी इंदौर में लॉटरी द्वारा किया गया। कुल 256 प्रविष्टियां आई उसमें से 51 मातृशक्ति पावागढ़ शक्तिपीठ की यात्रा का ड्रा निकाला गया. जिसका सभी ने स्वागत किया.
● गरिमापूर्ण मौजूदगी : सर्वश्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष भुरालाल व्यास, मेनारिया समाज 52 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष जसराज मेहता, वरिष्ठ समाजसेवी मांगीलाल जोशी, पंड़ित भानु जोशी, सतीश जोशी, सुरज जोशी, भाजपा नेता नारायण जोशी (दादा), मनीष पालीवाल, बंशी लाल जोशी, भाजपा नेता सुरज जोशी, जमनालाल व्यास, मुकेश व्यास, ओम प्रकाश जोशी, संतोष जोशी (संटू), कमलेश बागोरा, शेखर बागोरा, प्रथम जोशी, पालीवाल वाणी के प्रबंध संपादक अनिल बागोरा, पारस पालीवाल, पुष्पेन्द्र पालीवाल, पवन जोशी, विनोद जोशी, धर्मेन्द्र जोशी, लोकेश मेहता, राजेश जोशी, महेश जोशी, भागवत सेवा समिति प्रमुख भास्कर जोशी इत्यादि ने आयोजन में गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराई.
● आभार धन्यवाद : अंत में "आभार धन्यवाद - हृदय से आभार" व्यक्त करते हुए केसरिया गरबा परिवार संचालन श्री सुरज जोशी एवं आभार श्री राजेश जोशी, श्री बंशी लाल जोशी ने माना. आप त्रिवेणी संगम टीम ने समाज को एक सुखद संदेश देते हुए बताया कि आयोजन को सफल बनाने में हमारे समस्त सहयोगी एवं मातृशक्ति बहिनों का अद्भूत सहयोग मिला...हम आप सबके आभारी रहेंगे...
आदरणीय समाजजन एवं ग्रामवासी बंधुओं, आप सभी के अभूतपूर्व सहयोग और उपस्थिति से अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘केसरियो गरबो’ कार्यक्रम अत्यंत भव्य और सफल रहा। आप सभी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से इस आयोजन को एक यादगार उत्सव बना दिया। आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी प्रेरणा है...
● सादर आभार-केसरियो गरबो परिवार, महिला मंडल पालीवाल ब्राह्मण समाज, आयोजक - आप और हम●

!● ! सादर क्षमा याचना एवं स्नेहपूर्ण निवेदन !● !
ग्राम. साकरोदा के समस्त आदरणीय वरिष्ठजनों, समाजजनों, मातृशक्ति एवं मेरे प्रिय साथी बंधुओं को सादर प्रणाम
केसरिया गरबा का यह आयोजन हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने गाँव, समाज, संस्कृति, आपसी प्रेम और एकता को समर्पित एक छोटा-सा प्रयास हैं. इस आयोजन में आप सभी का स्नेह, सहयोग, आशीर्वाद और उपस्थिति हमारे लिए अनमोल है.
यदि इस कार्यक्रम के आयोजन में जाने-अनजाने हमसे कोई भूल-चूक हुई हो, किसी के मान-सम्मान में कोई कमी रह गई हो, किसी को हमारी किसी बात से ठेस पहुँची हो, अथवा किसी आदरणीय व्यक्ति, समाजजन या साथी का नाम लेने, आमंत्रित करने या सम्मान करने में कोई त्रुटि रह गई हो, तो हम हृदय की गहराइयों से क्षमा प्रार्थी हैं.
हमारा उद्देश्य कभी भी किसी का दिल दुखाना या किसी के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाना नहीं रहा है. यदि अनजाने में भी कोई कमी रह गई हो, तो कृपया हमें अपना समझकर क्षमा करें. हम सभी आपके अपने हैं और आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी हैं.
हमारा यह प्रयास सदैव यही रहा है कि गांव और समाज के सभी लोग एक साथ जुड़ें, आपसी प्रेम बढ़े, बड़ों का आशीर्वाद मिले और छोटों को स्नेह मिले. रिश्तों की मिठास बनी रहे और हम सभी मिलकर अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाएं.
अंत में बस इतना ही कहना चाहेंगे: भूल हमारी हो तो क्षमा कर देना, रिश्तों की डोर को स्नेह से बाँधे रखना...आपका मान-सम्मान हमारे लिए सर्वाेपरि है, अपना आशीर्वाद और अपनापन सदा बनाए रखना... आप सभी वरिष्ठजनों, पालीवाल समाजजनों, मातृशक्ति एवं ग्राम. साकरोदा के समस्त साथी बंधुओं के प्रति हृदय से आभार एवं सादर क्षमा याचना.
● आपका अपना : केसरिया गरबा परिवार एवं ग्राम साकरोदा परिवार इंदौर
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
शरद पूर्णिमा पर सजा केसरियो गरबो, मातृशक्ति के सम्मान में झुका समाज : पालीवाल मातृशक्ति को मिली निःशुल्क पावागढ यात्रा की सौगात
इंदौर में गोसेवा की अनूठी मिसाल बने पालीवाल समाज के कर्मठ समाजसेवी श्री राजेश पुरोहित: निस्वार्थ सेवा भाव से बढ़ा रहे समाज का गौरव
इंदौर में दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए 27 से 30 अक्टूबर तक लिये जाएंगे आवेदन