📅 Monday, 26 October 2026 | 05:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,606.75 ▲ +482.92 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,753.20 ▲ +153.20 (+0.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,900 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,700 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
उज्जैन

किसान जीवन शर्मा को घेरकर उतारा मौत के घाट : आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
किसान जीवन शर्मा को घेरकर उतारा मौत के घाट : आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग
किसान जीवन शर्मा को घेरकर उतारा मौत के घाट : आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग

उज्जैन. माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम भारियाखेड़ी में कल रविवार रात एक ही परिवार के 5 लोगों ने मिलकर एक किसान की हत्या कर दी. पुलिस ने तत्वरित केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

माकड़ौन के भरियाखेड़ी का जीवन पिता रामकिशन शर्मा (45) रविवार रात दूध देने पाट जा रहा था. रास्ते में आने वाले ग्राम. छापरा में उसे कन्हैयालाल, उसके बेटे बाबूलाल, पोते नंदकिशोर, वीरेंद्र, कृष्णपाल ने रोक लिया व लाठी और पाइप से हमला कर दिया. जीवन को गंभीर हालत में छोड़कर यह भाग गए.

परिजन भरत शर्मा व बलराम ने पालीवाल वाणी को बताया कि 4 दिन पहले पड़ोसी खेत मालिक बाबूलाल से रास्ते की बात को लेकर जीवन शर्मा से खुब विवाद किया था और जान से मारने की धमकी भी दे गया. उसके बाद एक बार फिर बाबूलाल व उसके घर वालों ने जीवन को जान से मारने की धमकी दी थी. 

बीती रात रविवार को 8.30 बजे के करीब जीवन पर हमला करने के बाद यह लोग कंधे पर बंदूक और हाथों में डंडे पाइप लेकर गांव लौटते दिखे. सूचना मिलने पर परिजन गंभीर घायल जीवन शर्मा को उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. गंभीर चोट होने के कारण जीवन को बचाया नहीं जा सका. सूत्रों ने बताया कि जीवन शर्मा के तीन बच्चे हैं और वह खेती करता था. पुलिस ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर संभावित स्थानों पर आरोपियों को तलाश तेजी से कर रहे हैं.  

घटित घटना के बाद गांव में मताम पसारा है, ग्रामीणों को डर है कि बच्चे हुए परिवार भी आरोपी कोई अनहोनी ना कर दे. जीवन शर्मा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल किसी से देखा नहीं जा रहा हैं. ग्रामीणों ने कन्हैयालाल, बाबूलाल, नंदकिशोर, वीरेंद्र, कृष्णपाल जैसे खुनी आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है, जीवन शर्मा के परिजनों को प्रशासन आर्थिक मदद करें.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें