📅 Thursday, 26 November 2026 | 07:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 84,328.59 ▲ +1,892.59 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,884.50 ▲ +534.80 (+2.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,190 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,500 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उज्जैन

बिरहा गायिका रुचि यादव के विवादित वीडियो पर ब्राह्मणों-संतों ने की सख्त निंदा : लोकगीत की आड़ में संस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं : पं. महेश पुजारी

📅 26 November 2026, 07:15 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बिरहा गायिका रुचि यादव के विवादित वीडियो पर ब्राह्मणों-संतों ने की सख्त निंदा : लोकगीत की आड़ में संस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं : पं. महेश पुजारी
बिरहा गायिका रुचि यादव के विवादित वीडियो पर ब्राह्मणों-संतों ने की सख्त निंदा : लोकगीत की आड़ में संस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं : पं. महेश पुजारी

उज्जैन.

बिरहा गायिका रुचि यादव के वायरल वीडियो में भगवान शिव और विष्णु पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर उज्जैन में विरोध शुरू हो गया है. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और पुजारी महासंघ ने कार्रवाई की मांग की है. उत्तर प्रदेश में गायिका के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की एफआईआर दर्ज है. प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में सवर्ण आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेन्द्र कुमार उर्फ पवन मिश्र की शिकायत पर रुचि यादव और उनके साथी छेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश की बिरहा गायिका रुचि यादव के एक वायरल वीडियो को लेकर धर्मनगरी उज्जैन में भारी आक्रोश फैल गया है. वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु के प्रति कथित रूप से की गई, आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणियों के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और पुजारी महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है. समाज और संतों ने सरकार से देवी-देवताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त ईशनिंदा कानून बनाने और कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.

लोकगीत की आड़ में संस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहीं - पं. महेश पुजारी

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष और पुजारी महासंघ के प्रमुख पं. महेश पुजारी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कविता और लोकगीत के नाम पर देवी-देवताओं के प्रति अश्लील व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में भगवान शिव और विष्णु के अंगों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, साथ ही ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर गायिका का हंसना भी बेहद निंदनीय है.

पं. पुजारी ने केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में ईशनिंदा का मुकदमा दर्ज कर दोषियों को 10 से 20 साल तक की कड़ी सजा देने का स्पष्ट कानून बनना चाहिए. उन्होंने कथावाचकों और साधु-संतों के आचरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा, अन्यथा धार्मिक मर्यादाओं का पतन होने लगेगा.

रुचि यादव उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (कोहंडौर क्षेत्र) की एक चर्चित बिरहा गायिका हैं, जो मंचों और सोशल मीडिया पर बिरहा मुकाबलों तथा गीतों के लिए जानी जाती हैं. नवंबर 2026 में एक वायरल वीडियो को लेकर उठे विवाद और एफआईआर के कारण वह सुर्खियों में हैं.

हालिया विवाद और एफआईआर

• वीडियो पर आपत्ति : सोशल मीडिया पर वायरल एक मंचीय वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोप लगे हैं. रिपोर्टों के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद एक अन्य व्यक्ति की टिप्पणी और उस पर रुचि यादव की प्रतिक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई गई है.

• कानूनी कार्रवाई : प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में सवर्ण आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेन्द्र कुमार उर्फ पवन मिश्र की शिकायत पर रुचि यादव और उनके साथी छेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

बता दे : पूर्व में घटना हुई जिसमें उन्होनें माफी मांगी थी. इससे पहले फरवरी 2026 में होली के बिरहा गीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के संबंध में कथित आपत्तिजनक गीत को लेकर हुए विरोध के बाद उन्होंने माफी मांगी थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल