📅 Monday, 19 October 2026 | 10:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.37 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.20 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर से विजयादशमी पर निकलेगी बाबा महाकाल की शाही सवारी, ड्रोन से होगी 500 किलो फूलों की वर्षा

📅 19 October 2026, 07:42 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री महाकालेश्वर मंदिर से विजयादशमी पर निकलेगी बाबा महाकाल की शाही सवारी, ड्रोन से होगी 500 किलो फूलों की वर्षा
श्री महाकालेश्वर मंदिर से विजयादशमी पर निकलेगी बाबा महाकाल की शाही सवारी, ड्रोन से होगी 500 किलो फूलों की वर्षा

वापसी में पालकी मालीपुरा से इंदौर गेट होते हुए मंदिर लौटेगी

उज्जैन.  विजयादशमी महापर्व पर कल मंगलवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की पारंपरिक शाही सवारी निकलेगी। सवारी दोपहर 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप से शुरू होगी। जैसे ही पालकी मुख्य द्वार पर पहुंचेगी, मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस बल द्वारा पालकी में विराजमान भगवान श्री मनमहेश जी को सलामी दी जाएगी।

  • ????सवारी मार्ग - : मंदिर से गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडा चौराहा, टावर मार्ग, शहीद पार्क, घास मंडी चौराहा, माधवनगर हॉस्पिटल, पुलिस कंट्रोल रूम, एलआईसी ऑफिस होते हुए लिननध्रेमंड शोरूम के समीप की गली से दशहरा मैदान पहुंचेगी। दशहरा मैदान पर भगवान मनमहेश जी और शमी वृक्ष का पूजन होगा।
  • ????वापसी मार्ग - :  दशहरा मैदान से श्री गंगा होटल मार्ग, देवास रोड, तीन बत्ती चौराहा, माधव क्लब रोड, धन्नालाल की चाल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, फ्रीगंज ओवरब्रिज, संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा, इंदौर गेट, गदापुलिया, हरिफाटक ब्रिज, बेगमबाग और कोट मोहल्ला चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।

  • ????सवारी में होंगे विशेष आयोजन  :  पालकी पर ड्रोन से 500 किलो फूलों की वर्षा, लाइव पेंटिंग, 1 लाख स्क्वेयर फीट में रंगोली, महाकाल मंदिर बैंड और पुलिस बैंड की प्रस्तुति, 10 आदिवासी नृत्य दल, 5 एलईडी रथों पर लाइव प्रसारण, 10 भजन मंडलियां, 300 वैदिक बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार, रजत ढोल वादन, तोपची कडाबीन, भारत स्काउट गाइड और कांग्रेस सेवा दल की प्रस्तुति होगी।
  • मार्ग पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश, चिकित्सा और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रहेगी। संध्या पूजन के बाद गर्भगृह में भक्तों को भगवान श्री महाकालेश्वर के श्री होल्कर (मुखारविंद) स्वरूप के दर्शन होंगे और शिखर पर ध्वज परिवर्तन किया जाएगा।
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें