इंदौर में गूंजेगा ‘जै श्री चारभुजानाथ री सा’ का जयघोष : 13 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव
अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित
● म्हारे चारभुजानाथ जी री जय! जै श्री चारभुजानाथ री सा!
सादर मनुहार एवं निमंत्रण●●●
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी जोशी ईरोत (ग्राम. बिजनोल) किसी नाम का मोहताज नहीं हैं. उनके कठिन तपस्या और संघर्षों के बीच सर्वप्रथम श्री चारभुजानाथ जी मंदिर गढ़बोर, राजस्थान तक इंदौर से पैदल यात्रा का जयघोष का शंखनाद किया था...उसी सिलसिले को निरंतर आगे बढ़ाने का काम उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नर्मदा बाई जोशी उनके त्रिवेणी सुपूत्र श्री गौरीशंकर जोशी, संतोष जोशी (संटू) एवं ओमी जोशी एवं जोशी परिवार अपनी टीम के साथ अलख जागा रहे हैं.
इंदौर री पावन धरा पर पहली बार प्रभु श्री चारभुजानाथ जी रा भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग दर्शन अर भजन संध्या रो मंगलमय आयोजन होण जा रह्ये है, सा। आगामी दिनांक 13 नवंबर 2026, शुक्रवार, शाम 6.00 बजे सूं, म्हारा प्रभु रा दरबार में भक्ति रो रंग जमसी, छप्पन भोग रा दर्शन होसी अर भजनां री सुरमयी गूंज सूं वातावरण भक्तिमय हो जासी...!
-
"परवाह मत करो कि कोई क्या कहता है,...तुम्हारे घर के खर्चे तुम्हें उठाने हैं लोगों को नहीं"...!!
एक बार फिर श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर के तत्वाधान में आगामी दिनांक 13 नवंबर 2026 को भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग दर्शन, राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रतनसिंह चंदाना सजाएंगे भक्ति की महफिल में अपना जलवा बिखरेंगेे...मालवा की धरती पर साकार होगा मेवाड़ की आस्था का दिव्य संगम, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद बताई जा रही हैं.
राजस्थान की पावन धरा पर विराजित मेवाड़ के आराध्य, गड़बोर धाम के अधिपति प्रभु श्री चारभुजानाथ जी की भक्ति ओर आस्था का दिव्य रंग अब मालवा की धरती इंदौर पर भी बिखरने जा रहा हैं. इंदौर में पहली बार भव्य स्वरूप में श्री चारभुजानाथ जी का अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग दर्शन आयोजित होने जा रहा हैं.
-
॥ जै श्री चारभुजानाथ री सा ॥
इस पावन आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा हैं. श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ, इंदौर के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह धार्मिक महोत्सव केवल पूजा-अर्चना और महाप्रसादी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजस्थान की समृद्ध धार्मिक परंपरा, मेवाड़ी संस्कृति, मालवा की आत्मीयता और सामाजिक एकता का अनुपम संगम भी बनेगा.
संघ की ओर से पहली बार इस भव्य आयोजन के माध्यम से इंदौर में निवासरत राजस्थानी समाज सहित समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं को प्रभु श्री चारभुजानाथ जी के दर्शन, छप्पन भोग और भक्ति संगीत का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.
-
"गढ़बोर धाम की आस्था अब इंदौर में, भक्तों को मिलेगा दिव्य दर्शन का सौभाग्य"...!!
राजस्थान के प्रसिद्ध गढ़बोर धाम में विराजमान प्रभु श्री चारभुजानाथ जी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था सदियों से चली आ रही हैं...भक्तों के हृदय में प्रभु के प्रति ऐसी श्रद्धा है कि उनके दर्शन की लालसा उन्हें दूर-दूर से खींचकर धाम तक ले जाती हैं. इसी श्रद्धा और भक्ति की भावना को इंदौर में साकार करने का संकल्प श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ ने लिया हैं. जो श्रद्धालु किसी कारणवंश बार-बार गढ़बोर धाम नहीं पहुंच पाते, उनके लिए इंदौर में ही प्रभु के भव्य छप्पन भोग दर्शन और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन विशेष धार्मिक आनंद का अवसर बनेगा.
“गढ़़बोर वही जावै, जिणने चारभुजानाथ बुलावै” की भावपूर्ण मान्यता के साथ भक्तजन इस आयोजन को प्रभु की कृपा, श्रद्धा और सेवा का उत्सव मान रहे हैं...मालवा की धरती पर मेवाड़ की भक्ति परंपरा का यह आयोजन दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक आत्मीयता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं.
-
"13 नवंबर को सजेगा प्रभु का दरबार, छप्पन भोग से महकेगा मंदिर परिसर"...!!
आयोजन के दौरान प्रभु श्री चारभुजानाथ जी के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा. फूलों की मनमोहक सजावट, रोशनी की भव्य व्यवस्था और भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराएंगे. इस महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में छप्पन भोग दर्शन, अन्नकूट महाप्रसादी और विशाल भजन संध्या का आनंदमय होकर भक्त लुत्फ लेंगे...
● छप्पन भोग दर्शन : प्रभु श्री चारभुजानाथ जी को 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया जाएगा. विभिन्न प्रकार के पकवानों से सजे छप्पन भोग के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
●अन्नकूट महाप्रसादी : प्रभु को भोग अर्पित करने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी. सभी भक्तों को एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा. पालीवाल समाज और श्रद्वालुजनों को यह परंपरा सेवा, समर्पण, समानता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देगी...
●विशाल भजन संध्या : धार्मिक वातावरण को भक्तिरस से सराबोर करने के लिए राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक श्री रतनसिंह चंदाना, सायों का खेड़ा अपनी सुमधुर वाणी में प्रभु श्री चारभुजानाथ जी के भजनों की प्रस्तुति देंगे. भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद हैं...श्रद्धालु प्रभु की भक्ति में लीन होकर इस संध्या को यादगार बनाएंगे...
-
"!! धर्म के माध्यम से समाज को जोड़ने का संकल्प !!"...!!

श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ, इंदौर केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित रहने वाला संगठन नहीं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने की भावना से कार्यरत संगठन हैं, और हमेशा जरूरतमंद समाजजनों के बीच अपनी सेवाओं के लिए अलग से पहचान स्थापित कर चुका हैं, संगठन कई मामलों में अन्य संगठनों से काफी आगे निकल चुका हैं, जिसकी जितनी तारीफ की जाएं कम हैं.
संघ की मूल भावना है कि धर्म के माध्यम से लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और भाईचारे को मजबूत किया जाए. धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं. इस अन्नकूट महोत्सव का एक महत्वपूर्ण संदेश सामाजिक समरसता भी हैं. महाप्रसादी में पालीवाल समाज के श्रद्धालुओं को सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया जा रहा हैं...
एक पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा आपसी समानता, आत्मीयता और एकता की भावना को प्रकट करती हैं. जब विभिन्न समाजों के लोग प्रभु के दरबार में एकत्रित होकर भक्ति करते हैं, तो सामाजिक संबंधों में मधुरता आती है और सामुहिक सहभागिता की भावना मजबूत होती हैं...
इसी उद्देश्य के साथ श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर में निवासरत सभी राजस्थानी, मालवी एवं अन्य धर्मप्रेमी परिवारों से इस पावन महोत्सव में सहभागी बनने की अपील कर रहा हैं...

-
"राष्ट्रीय संयोजक: संतोष जोशी (संटू) के सेवाभाव से साकार हो रहा आयोजन"...!!
इस भव्य आयोजन की तैयारियों में श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं, आयोजन को सफल बनाने के लिए समन्वय, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं. इस आयोजन में संघ के संयोजक श्री संतोष जोशी (संटू) की भूमिका महत्वपूर्ण हैं. प्रभु श्री चारभुजानाथ जी के प्रति श्रद्धा और सेवा की भावना से प्रेरित होकर वे इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं.
किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का सामूहिक परिश्रम, आपसी सहयोग और समर्पण होता हैं. श्री संतोष जोशी का भी सामुहिक प्रयास भी इसी भावना के साथ अधिकाधिक भक्तों को जोड़ना और सभी के सहयोग से इस महोत्सव को भव्य बनाना हैं. उनका उद्देश्य है कि इंदौर में प्रभु श्री चारभुजानाथ जी की भक्ति का ऐसा वातावरण बने, जिसमें हर श्रद्धालु स्वयं को प्रभु के परिवार का सदस्य अनुभव करें. संघ के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता का भी उदाहरण बने, यही कामना हैं...
-
"एक आयोजन, अनेक भावनाएं और प्रभु के चरणों में अटूट श्रद्धा"...!!
इंदौर में आयोजित होने जा रहा यह अन्नकूट महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए प्रभु के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का अवसर है...छप्पन भोग के दर्शन, अन्नकूट महाप्रसादी और भजन संध्या के माध्यम से भक्तजन भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना के साथ एकत्रित होंगे...संघ की ओर से सभी धार्मिक श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह किया गया है कि वे अपने परिजनों, इष्ट-मित्रों और परिचितों सहित इस आयोजन में पधारें तथा प्रभु श्री चारभुजानाथ जी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करें...
आयोजक मंडल को आशा है कि समाजबंधुओं के सहयोग और सहभागिता से यह प्रथम आयोजन इंदौर में चारभुजानाथ जी की भक्ति को नई पहचान देगा तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने में भी सहायक बनेगा...
मेवाड़ रा आराध्य, गड़बोर धाम रा धणी, म्हारा लाडला प्रभु श्री चारभुजानाथ जी रा चरणां में कोटि-कोटि वंदन सा...
इंदौर री पावन धरा पर पहली बार प्रभु श्री चारभुजानाथ जी रा भव्य अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग दर्शन अर भजन संध्या रो मंगलमय आयोजन होण जा रह्ये है, सा। आगामी दिनांक 13 नवंबर 2026, शुक्रवार, शाम 6.00 बजे सूं, म्हारा प्रभु रा दरबार में भक्ति रो रंग जमसी, छप्पन भोग रा दर्शन होसी अर भजनां री सुरमयी गूंज सूं वातावरण भक्तिमय हो जासी...!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →