फिर वही सस्पेंस? दिवाली किस दिन? हिंदी तिथि के अनुसार कब चढ़ेगा लाडू? गुरु देव प्रणुत सागर जी ने किया स्पष्ट
राजेश जैन दद्दू
इंदौर. इस वर्ष दिवाली की तारीख को लेकर जो सस्पेंस बना था, उस पर अब विराम लग गया है। श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के कुल गौरव शिष्य परम पूज्य गुरु देव प्रणुत सागर जी महाराज के आदेशानुसार स्थिति स्पष्ट हो गई है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरु देव ने समंग्र जैन समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जैन धर्मावलंबी 9 तारीख सोमवार को चढ़ाएं निर्वाण लाडू एवं भगवान महावीर स्वामी जी का महामोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाए।
गुरु देव ने स्पष्ट कहा है कि :
"हिंदू पंचांग के अनुसार लक्ष्मी पूजन 8 नवंबर रविवार को होगा, परन्तु जैन शासन के अनुसार भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक 9 तारीख को मनाया जाएगा, इसलिए सभी जैन धर्मावलंबी 9 तारीख को ही निर्वाण लाडू चढ़ाएं।" क्यों है दो तारीखों में अंतर? इसका शास्त्रीय कारण समझिये -
1. लक्ष्मी पूजन का नियम प्रदोष काल का है - 8 नवंबर रविवार की शाम को प्रदोष काल में अमावस्या है, इसलिए हिंदू मत से दिवाली 8 को है। मुहूर्त शाम 5:54 से 7:50 तक।
2. जैन निर्वाण का नियम उदयातिथि और निशाकाल का है - जैन आगम के अनुसार भगवान महावीर का निर्वाण कार्तिक कृष्णा अमावस्या के प्रातःकाल (उषाकाल) में हुआ था।
- अमावस्या 8 नवंबर सुबह 11:27 से शुरू होकर 9 नवंबर दोपहर 12:31 तक है।
- 9 नवंबर को सूर्योदय के समय भी अमावस्या है और दोपहर तक है। इसलिए जैन मंदिरों में उदयातिथि मानकर 9 नवंबर सोमवार को सुबह ही निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा।
यही कारण है कि गुरु देव ने 9 तारीख को लाडू चढ़ाने का आदेश दिया है। यह जैन परंपरा में पहले भी कई बार हुआ है जब लक्ष्मी पूजन और निर्वाण पूजन अलग-अलग दिन पड़े हैं।
राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के राकेश गोहिल मंयक जैन, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन की ओर से सभी समाजजनों से निवेदन -
- 8 नवंबर, रविवार: घर में महालक्ष्मी पूजन, दीपावली, दीप सज्जा।
- 9 नवंबर, सोमवार: जैन मंदिरों में प्रातःकाल भगवान महावीर निर्वाण लाडू और गौतम स्वामी केवलज्ञान लाडू का निर्वाण कांड पाठ के साथ आयोजन। सभी श्रावक इसी दिन मंदिर में लाडू चढ़ाएं।
गुरु देव के वचन का पालन करना ही सच्चे श्रावक का धर्म है। इसलिए आप सभी 9 तारीख सोमवार को ही जिनालय में पहुंचकर निर्वाण लाडू चढ़ाएं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
फिर वही सस्पेंस? दिवाली किस दिन? हिंदी तिथि के अनुसार कब चढ़ेगा लाडू? गुरु देव प्रणुत सागर जी ने किया स्पष्ट
इंदौर में 25 को केसरिया गरबा 2026 साकरोदा परिसर में पधारों : निःशुल्क पावागढ़ की यात्रा में शामिल हो...