📅 Tuesday, 17 November 2026 | 03:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,104.79 ▲ +512.34 (+0.63%) • निफ्टी 50: 25,291.10 ▲ +146.80 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹172,100 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
राजस्थान

अफीम नीति जारी : मध्य प्रदेश और राजस्थान के लाखों किसानों में ख़ुशी की लहर : अब शुरू होगी बुवाई

📅 24 October 2026, 09:06 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अफीम नीति जारी : मध्य प्रदेश और राजस्थान के लाखों किसानों में ख़ुशी की लहर : अब शुरू होगी बुवाई
अफीम नीति जारी : मध्य प्रदेश और राजस्थान के लाखों किसानों में ख़ुशी की लहर : अब शुरू होगी बुवाई

प्रतापगढ़/ चंद्रशेखर जी मेहता प्रतापगढ़

मध्य प्रदेश और राजस्थान के लाखों अफीम किसानों के लिए आखिरकार वह बड़ी खुशखबरी आ गई है, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार देर रात केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) द्वारा नई अफीम नीति जारी कर दी गई है। हालांकि नीति अभी सीबीएन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होने की प्रक्रिया में है, लेकिन इसकी घोषणा होते ही दोनों राज्यों के किसान बहुल अंचल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए किसानों को बधाई दी है। किसानों का यह इंतजार इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 40 दिन की देरी से खत्म हुआ है। नीति में हो रही देरी को लेकर अंचल में किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन और आंदोलनों की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई थी, लेकिन अब नीति के ऐलान के साथ ही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

नारकोटिक्स विभाग की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब किसान खेतों की जुताई और अफीम की बुवाई के मुख्य कार्यों में जुट जाएंगे। इस फैसले से प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम सहित राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और झालावाड़ जिलों के पट्टाधारक किसानों ने राहत की सांस ली l

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें