विप्र फाउण्डेशन का प्रदेश सम्मेलन आतरी में आयोजित
चन्द्रशेखर मेहता"आजाद
प्रतापगढ़. विप्र फाउंडेशन के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सतीश शर्मा, जयपुर ने कहा कि विप्र फाउंडेशन पूरे विश्व का सब से बडा विप्र संगठन है. साथ ही विदेश मे भी 8 जाॅन है. एसा प्रसार इसलिए कि ये संगठन धरातल पर सर्वसमाज और देशहित के काम कर रहा है . इस के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, कलकत्ता से है, जो समाजहित मे पूरे देश में समर्पित समाजसेवी के रूप में काम कर रहे है.
विप्र फाउंडेशन प्रदेश जाॅन जी 1 का सम्मेलन आतरी मे आयोजित किया गया. जिसमे- बांसवाड़ा-डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जॉन का प्रदेश स्तरीय परिचय सम्मेलन एवं आगामी कार्य योजना को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई. कार्यक्रम मे मुख्य आतिथ्य सतीश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजस्थान उत्तर प्रदेश एवं परशुराम ज्ञानपीठ, जयपुर के महासचिव का रहा. विशिष्ट अतिथि हेरंब जोशी पुलिस उपाधीक्षक सागवाड़ा, नरेंद्र पालीवाल प्रदेश अध्यक्ष जॉन ए उदयपुर, उदयपुर थे. अध्यक्षता योगेश जोशी प्रदेश अध्यक्ष जॉन जी 1 बांसवाड़ा ने की.
ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा ललित जोशी, संगठन महामंत्री एवं विकास शर्मा ललित शुक्ला आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुए. पदाधिकारी प्रशांत चौबीसा जिला अध्यक्ष डूंगरपुर, पूर्व पार्षद नेहा शर्मा - प्रदेश संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन (प्रतापगढ़) छोटीसादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप व्यास रहे. विप्र मंगल प्रार्थना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. अतिथियों ने भगवान परशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विप्र फाउंडेशन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष योगेश जोशी ने समाजहित, शिक्षा, संस्कार, प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.
प्रदेशाध्यक्ष जोन ए 1 नरेंद्र पालीवाल ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कारवान, सक्षम समाज निर्माण की आधारशिला है. शिक्षा के क्षेत्र समर्पण और उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और समाज सेवियो का सम्मान किया गया.
जिस मे विप्र रत्न सम्मान से सतीश शर्मा ,जयपुर, योगेश जोशी, बांसवाड़ा, हेरंब जोशी पुलिस उप अधीक्षक, प्रदीप व्यास, ललित उपाध्याय आदि को सम्मानित किया गया.
समाज सेवा और मीडिया कार्य के लिए विप्र फाउंडेशन जोन जी 1 के मीडिया संयोजक चन्द्रशेखर मेहता" का सम्मान ऊपरणा ओढाकर पगडी पहनाकर सम्मान प्रशान्त चौबीसा जिलाध्यक्ष ने किया. पत्रकार अरूण जोशी, कुशलगढ, मुकेश पंड्या, धंबोला तथा अन्य समाज सेवियों का सम्मान किया गया.
मंचं पर विप्र फाउंडेशन जोन जी 1 के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप व्यास नगरपालिका अध्यक्ष छोटी सादड़ी को दायित्व दिए जाने की घोषणा हुई तो सभा मे तालियों की गड़गड़ाहट गूंज गई.
मंच पर अर्जन-सर्जन की ओर से सम्पादक चन्द्रशेखर मेहता"आजाद ने सतीश शर्मा क्षेत्रिय प्रभारी उत्तर प्रदेश राजस्थान, जयपुर तथा प्रदीप व्यास, छोटी सादड़ी को उपरणा ओढ़ा कर अर्जन-सर्जन की प्रति भेट कर सम्मानित किया. प्रारंभ मे दूर दूर सें आने वाले विप्र बन्धुओं को बस स्टैंड पर बैंड बाजे, ढोल के साथ स्वागत करते हुए पूरे नगर मे जुलूस के रूप में लाया गया.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।