राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं : राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित
उत्तर प्रदेश.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसा हलियापुर के पास 89.5 किलोमीटर माइलस्टोन पर हुआ. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के काफिले के पीछे आ रही गाड़ियों के बीच टक्कर हुई.नक्शे देखें हादसे के बाद राहुल गांधी के सुरक्षित होने की खबर है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह 7 बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे. वह 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA कोर्ट में पेश होने जा रहे थे.
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे हादसा हो गया. सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं. राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं.
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर चल रहे मानहानि के मुकदमे में आज निर्णय होगा. कोर्ट में पेशी के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से राहुल गांधी सुलतानपुर पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
फिलहाल मौजूद जानकारी के मुताबिक, टक्कर काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच हुई है. घटना के कारणों और इसमें किसी के घायल होने को लेकर अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।