📅 Saturday, 24 October 2026 | 10:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
भोपाल

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मध्य प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

📅 24 October 2026, 09:17 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मध्य प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मध्य प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

भोपाल. मध्यप्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश  (Public Holiday) रहेगा. इस दिन प्रदेशभर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. इसके साथ ही सरकारी कार्यालय और बैंकों में भी अवकाश रहेगा.

मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शासकीय / सामान्य अवकाश घोषित किया है. इस संबंध में राज्य शासन द्वारा पूर्व में ही आधिकारिक कैलेंडर के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर दी गई थी, जिसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक इस दिन बंद रहेंगे.

• प्रभावित क्षेत्र : मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान (स्कूल एवं कॉलेज) और बैंक बंद रहेंगे.

• ऐतिहासिक संदर्भ : वाल्मीकि समाज द्वारा इस पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है.

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा था पत्र

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई थी... इस संबंध में मनोज वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर देशभर में इस दिन छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया गया है. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि ने पालीवाल वाणी को बताया कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि सत्य, करुणा व न्याय के प्रतीक हैं. उनके विचार सामाजिक समानता और समावेशी समाज को प्रेरित करते हैं. उनकी जयंती पर अवकाश से भारतीय संस्कृति और उनके योगदान को सम्मान मिलेगा. मनोज वाल्मीकि ने सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता, श्रम की गरिमा और राष्ट्रीय एकता को मांग का आधार बताया.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें