कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद विधायक और प्रदेश महासचिव में विवाद
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के आरोप
भोपाल. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार शाम बोर्ड ऑफिस पर कांग्रेस के पैदल मार्च और प्रदर्शन के बाद पार्टी के दो नेताओं के बीच विवाद हो गया।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कार्यक्रम स्थल से रवाना हो रहे थे। उन्हें विदा करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उनकी गाड़ी तक पहुंचे थे।
दिग्विजय सिंह के रवाना होने के बाद भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील और प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।
मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामला शांत कराया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह को लेकर दोनों पक्षों की ओर से सामने आने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भोपाल में होगा ऐतिहासिक सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जुटेगा जनसैलाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी