रघुनंदन शर्मा बने मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के नए अध्यक्ष
📅 17 November 2026, 12:29 AM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
भोपाल. पूर्व सांसद एवं राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हिंदी भवन के कार्य अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा को सर्व सम्मति से संस्था का अध्यक्ष चुना गया है। उनका यह चयन हिंदी भवन भोपाल की नवगठित कार्य समिति के सदस्यों की बैठक में हुआ।वे न्यायमूर्ति देवदत्त माधव धर्माधिकारी का स्थान लेंगे जिन्होंने खराब स्वास्थ्य के चलते आगे अध्यक्ष के रूप में कार्य करने में असमर्थता जताई है।मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक और हिंदी भवन के मंत्री- संचालक विकास दवे ने रघुनंदन शर्मा को बधाई दी है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश के पेंशनर्स को दीपावली पर मिले 5% महंगाई राहत : पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की मांग