गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रोहित राणा
गंगोह.
गंगोह गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में बाल दिवस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में दिनभर उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेघ गोपाल, उपाध्यक्ष उमेश गोयल, प्रबंधक राकेश तायल, कोषाध्यक्ष संजयकांत गुप्त, सुनील गर्ग, प्रधानाचार्य लिटिल अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य दीपक सैनी तथा सहायक समन्वयिकाओं उमा, वंदना वर्मा एवं अंजलि गर्ग ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन गौरव राणा, जसवीर एवं अनसूया के कुशल मार्गदर्शन और सानिध्य में किया गया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सहयोग, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देने का अवसर मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष उमेश गोयल एवं प्रबंधक राकेश तायल ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।
प्रधानाचार्य लिटिल अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को बाल दिवस की बधाई देते हुए उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत एवं लगन के साथ उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित अवसर और मार्गदर्शन देकर निखारा जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ। बाल दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन, उत्साह और यादगार पलों से भरपूर रहा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा