थार गाड़ी में पीछे से बाइक की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
रोहित राणा
सहारनपुर. गंगोह सहारनपुर थाना गंगोह क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अनस पुत्र शाहिद की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक गंगोह से अपने गांव बाढ़ी माजरा लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक आगे चल रही थार गाड़ी से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक किसी काम से गंगोह आए हुए थे। काम निपटाने के बाद वे बाइक से अपने गांव बाढ़ी माजरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आगे चल रही थार गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे थार गाड़ी में जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक को चोटें आई हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायल युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई
प्रारंभिक जानकारी में थार गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।हादसे में एक युवक की मौत से गांव बाढ़ी माजरा में शोक का माहौल है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा