📅 Monday, 26 October 2026 | 03:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में गोसेवा की अनूठी मिसाल बने पालीवाल समाज के कर्मठ समाजसेवी श्री राजेश पुरोहित: निस्वार्थ सेवा भाव से बढ़ा रहे समाज का गौरव

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में गोसेवा की अनूठी मिसाल बने पालीवाल समाज के कर्मठ समाजसेवी श्री राजेश पुरोहित: निस्वार्थ सेवा भाव से बढ़ा रहे समाज का गौरव
इंदौर में गोसेवा की अनूठी मिसाल बने पालीवाल समाज के कर्मठ समाजसेवी श्री राजेश पुरोहित: निस्वार्थ सेवा भाव से बढ़ा रहे समाज का गौरव

पालीवाल समाज का जाना-पहचाना चेहरा 

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित

इंदौर.

जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है और इस कथन को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाकर इंदौर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश पुरोहित जी (ग्राम. बागोल) गोसेवा में एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं. पालीवाल समाज का एक प्रतिष्ठित और लोकप्रिय चेहरा होने के साथ-साथ, श्री राजेश पुरोहित जी ने बेसहारा और बीमार गोवंश की सेवा को अपने जीवन का सर्वाेच्च संकल्प बना लिया हैं.

इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में जब भी बीमार, घायल या असहाय गायों की सेवा की बात आती है, श्री राजेश पुरोहित जी का नाम सबसे आगे रहता हैं. वे दिन-रात की परवाह किए बिना, मूक पशुओं के उपचार, चारे-पानी और उनके संरक्षण के लिए तत्पर रहते हैं. उनके इस निस्वार्थ समर्पण ने न केवल सैकड़ों गोवंश को जीवनदान दिया है, बल्कि समाज में जीव दया की भावना को भी पुनर्जीवित किया हैं.

  • पालीवाल समाज के लिए बने प्रेरणास्रोत : श्री राजेश पुरोहित जी का यह भगीरथ प्रयास पूरे, पालीवाल समाज को गौरवान्वित कर रहा हैं. समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं का कहना है कि श्री राजेश पुरोहित जी ने अपने कार्यों से यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची सामाजिक कार्यकर्ता वही है, जो समाज के साथ-साथ मूक प्राणियों की पीड़ा को भी समझे. उनके इस जज्बे को देखकर आज इंदौर का युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में गोसेवा और सामाजिक कार्यों की ओर आकर्षित हो रहा हैं.
  • पूरा पालीवाल समाज और इंदौर के प्रबुद्ध जन श्री राजेश पुरोहित जी के इस सेवा पथ को नमन करते हैं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हैं, ताकि उनका यह सेवा संकल्प निरंतर समाज का मार्गदर्शन करता रहे.

    ● समाज के गौरव : श्री राजेश पुरोहित जी आज पालीवाल समाज के गौरव और इंदौर की शान के रूप में पहचान स्थापित कर चुके हैं. 

    ● जीव दया के प्रतिमान : आपके द्वारा निरंतर सच्चे गोसेवक-करुणा की प्रतिमूर्ति और मूक पशुओं के रक्षक के रूप में जाना जाता हैं.

    ● नेतृत्व क्षमता : खुद सेवा नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने प्रभाव से पूरे समाज और युवाओं को गोसेवा के लिए भी प्रेरित कर रहे, हैं...जो अपने आप में उनकी सराहनीय सेवाओं से कम नहीं हैं.

    ● संस्कार और परंपरा : आपके इस पूनित कार्य को पालीवाल समाज के उच्च संस्कारों और जीव दया की समृद्ध परंपरा को दर्शता हैं.

    ● #RajeshPurohit #PaliwalSamaj #Goseva #Indore #SocialWorker#paliwalwani

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें