4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, पेश कर सकते हैं दावे आपत्ति
इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की समय-सारणी निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया के उपरांत 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने इंदौर जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आवश्यक कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर में दिखेगा, मेवाड़ की भक्ति का अनूठा संगम : ताजे फूलों के महल में विराजेंगे श्री चारभुजानाथ, गढ़बोर के कारीगर बनाएंगे मालपुए
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर क्यों पिछड़ा : अधिकारियों की फौज ने नाक कटाई-कर्मचारियों ने सम्मान दिलाया-कहाँ है इंदौर
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल