आज का दैनिक राशिफल 04 नवंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज आपको बेमतलब के खर्चों से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आपके काम की तारीफ भी होगी लेकिन उसके बावजूद अपने बॉस से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिवार का बर्ताव ठीक-ठाक रहेगा लेकिन आपको संतुष्टि नहीं होगी। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा लेकिन संतान को कोई समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से निकटता को एंजॉय करेंगे।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज आपको सफलता देगा। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिससे आपके कामों में सफलता हासिल होगी। आपके ऑफिस में भी आपका मन काफी लगेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार बहुत अच्छा होगा जिससे सब लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी अच्छा दिन रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन में आज काफी व्यस्तता रहेगी और आपको अपने प्रिय से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। इस कारण से थोड़े दुखी होंगे।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज अनुकूल रहेगा अपने कामों को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और आपको धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे। जहां तक बात आपके काम की है तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे और यह मेहनत आपके ऊपर बैठे लोगों को नजर आएगी, जिसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और धार्मिक कामों में आपका ध्यान लगेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार वालों की तरफ से कोई फायदा मिल सकता है।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज लोगों के प्रति आपके मन में सहानुभूति रहेगी। प्रॉपर्टी का आपको लाभ मिल सकता है। कोई नया वाहन लेने की दिशा में प्रयास करेंगे। धन का पूरा लाभ मिलेगा। अच्छे रास्ते से धन आएगा। विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज बढ़िया रहेगा और आपके रुके हुए काम भी बनने लगेंगे जिससे आपके चेहरे पर हर्ष दिखेगा। जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेगा और आप को भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। अपने विरोधियों से आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अनुकूल है और आप किसी लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं। परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है जिसमें ससुराल पक्ष का योगदान भी होगा। बिजनेस में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी मेहनत सफल होगी।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज शुरुआत में थोड़ी परेशानी दे सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से सभी चुनौतियों से जूझने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी जीवन साथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कानून के विरुद्ध जाकर कोई कार्य करना आपको परेशानी में डाल सकता है। खर्चों पर लगाम लगाना आवश्यक होगा। कामकाज के सिलसिले में दिनमान व्यस्त रखेगा। आज किसी को पैसा उधार ना दें।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज बढ़िया रहेगा जिससे मन में प्रसन्नता और प्रेम का भाव रहेगा। सभी से अच्छा व्यवहार करेंगे। इस से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे। आप का प्रिय कुछ अच्छी बातें करेगा और कोई काम की सलाह भी दे सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण सामान्य नहीं रहेगा, कुछ परिस्थितियां आपको परिवार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगी। कामकाज के सिलसिले में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और पूरी व्यस्तता रहेगी लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आपके खर्चों में भी कमी आएगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपसे ज्यादा मेहनत की मांग कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। परिवार वालों का दबाव इसके पीछे कारण बन सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी देगा। आपका मन अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होगा। संतान को कुछ समस्या हो सकती है। घर में आज खुशी रहेगी।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज प्रयास करने से बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन में खुशी भरने के लिए आपको खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं और कला क्षेत्र से संबंधित है तो आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। धार्मिक आचरण करेंगे जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दोपहर बाद की स्थितियां बेहतर होंगी। आपकी सेहत में सुधार होगा लेकिन पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज ट्रेवलिंग करने में समय लगेगा। अपने मित्रों, सहयोगी और दोस्तों से अच्छे रिलेशनशिप बनेंगे और उनसे आपको कोई काम की बात पता चलेगी। परिवार का माहौल बहुत ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा, इसलिए अपना पूरा ध्यान लगाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपको धन का लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले कर जाएंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी आपका दिल खुश कर देगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा जिससे कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपनी ओर से कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो आपकी पर्सनैलिटी को चार चांद लगाएगा। प्रेम जीवन में निर्णायक समय आ गया है। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी परिवार के छोटों को कोई परेशानी हो सकती है। नया वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास करेंगे।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आप अपने प्यारे मीठी वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से अनुकूल समय है, इसलिए बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी न रखें। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। आपको तेज बुखार आ सकता है, थोड़ा ध्यान रखें। पूरी नींद लें। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है। परिवार का वातावरण आपको आगे बढ़ने के मौके देगा। प्रेमजीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कहेगा जो आपके दिल को छू लेगी। कामकाज को लेकर आपकी स्पष्ट सोच आपको सफलता देगी।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•
मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा
-
" कल की चिंता नहीं बल्कि कल की उत्सुकता होनी चाहिए...''!
-
"कामयाब व्यक्ति मौके की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता ...!!
-
"लोग आपके खिलाफ तब हो जाते हैं जब आप उनके काबू में रहने से इनकार कर देते हैं..."..!
-
"चक्रव्यूह गवाह है, चक्रव्यूह हमेशा उसी के लिए रचा जाता है, जो अकेला होकर भी सबसे भारी पड़ता है...!
-
" जीवन में कठिनाइयाँ वहीँ आती हैं, जहाँ कुछ बड़ा हासिल करना होता है..!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 04 नवंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 3 नवंबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 2 नवंबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 1 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 31 अक्टूबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!