आज का दैनिक राशिफल 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज कर्म करें फल की इच्छा न करें, इस सिद्धांत पर कार्य करना चाहिए.काफी दिनों से लोन लेने के प्रयास में हैं तो इस क्षेत्र में कुछ सफलता हासिल होती दिखाई दे रही है. कर्मक्षेत्र की बात करें तो यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो कार्य से अधिक आराम को महत्व दें नहीं तो स्वास्थ्य तो खराब हैं ही कार्य भी बिगड़ जाएगा. खुदरा व्यापारियों को उपकरणों की सहायता लेनी चाहिए जिससे उनका काम जल्दी और सरल हो जाएगा. घरेलू चीजों में वृद्धि हो सकती है, परन्तु बजट के अनुसार ही खर्च करें.
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज सभी के साथ तालमेल बनाकर चले आपका क्रोध किसी को मानसिक तौर पर चोट पहुंचा सकता है. जो लोग बैंक में जॉब करते हैं खासकर केशियर की पोस्ट पर हैं तो उनको पैसे के लेन-देन पर ध्यान रखना होगा. व्यापारी वर्ग काम को किसी भी प्रकार का जोखिम लिए बगैर धैर्य के साथ करें, नहीं तो काम के अस्त व्यस्त होने की आशंका है. रक्त दान करने का अवसर प्राप्त हो तो पूरे परिवार को महा दान करना चाहिए.
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज लाभ को कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव करने से बचें. अन्यथा कानून की ओर से कठोर कार्यवाही होने में कोई संदेह नहीं है. कर्मक्षेत्र की बात करें, तो शोधपरक कार्यों में लगे लोगों के लिए समय उपयुक्त है.ऑफिस के चतुर्थ श्रेणी को कोई उपहार लाकर भेंट कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग अपना मनोबल बिल्कुल कमजोर न करें, क्योंकि व्यापार में घाटे की स्थितियां आप का मनोबल कमजोर कर सकती हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से अनावश्यक रूप से स्वास्थ्य में गिरावट और कमजोरी महसूस हो सकती है. किसी के विवादों में बेवजह की टिप्पणी न करें, खासकर यदि आप से वह उम्र में बड़े हो.
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज बेवजह के कर्ज लेने से बचना होगा. साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित कोई निवेश कर सकते हैं. यदि आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान की देखरेख करें खोने व चोरी होने होने की आशंका है. ऑफिस में सहकर्मी के साथ व अधीनस्थ के साथ तनातनी हो सकती है कार्य का प्रेशर आज अधिक रहेगा. जो लोग टेलीकम्युनिकेशन से संबंधित चीजों का कारोबार करते हैं उनको आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है. हेल्थ में स्किन से संबंधित परेशानियों के प्रति अलर्ट रहें.
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज उन लोगों से सतर्क रहें, जो आपकी हां में हां मिलाए, आपके मित्र यदि रुठ गए हो तो उन्हें मना लेना चाहिए. ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ नोक-झोंक हो सकती है, बात बढ़ने पर अपना ही नुकसान होगा. कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यापारियों को ग्राहकों के लिए अट्रैक्टिव ऑफर देने चाहिए इससे अच्छा लाभ कमा पाएंगे. घर को सुन्दर रखना ही काफी नहीं, वर्तमान समय में उसकी साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देना होगा. ननीहाल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है.
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज बेवजह टेंशन लेने से बचना चाहिए घर बैठे तनाव को न्यौता न दें, तो वहीं दूसरी ओर यह भी ध्यान रखना है की जल्दबाजी में आकर किसी को अपशब्द न कह दें. ऑफिस में अपने कार्य पर निगाह बनाए रखनी है अपने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए इस बात पर भी सोचना होगा की और कितने अच्छे तरीके से अपने कार्य को किया जाए. व्यापारी वर्ग अपने धन को नियोजित तौर पर खर्च या कहीं निवेश कर सकते हैं. घर के वरिष्ठ आपका मार्गदर्शन करेंगे, और कहीं उनका सानिध्य प्राप्त हो तो ऐसे मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए.
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज ईमानदारी से कार्य करना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. कला जगत से जुड़े लोग कड़ी मेहनत करें जल्द ही रिजल्ट अच्छे प्राप्त होगें. छोटा हो या बड़ा यदि कहीं से आज ऑफर आता है तो स्वीकार करें. हो सकता है यही सफलता की प्रथम सीढ़ी हो. आजीविका के क्षेत्र में टार्गेट पूरे होने की संभावना है. व्यापारी वर्ग मेहनत तो दिन भर करेंगें लेकिन मुनाफे को लेकर कोई विवरण नहीं होगा. ग्राहकों की मांग पर गौर करें. हेल्थ में नसों का खिचाव आपकी परेशानी का कारण होगा.
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज उसी काम पर अधिक ध्यान दें जो आपको काम आती प्रिय हो, साथ ही कमजोर पहलुओं को मजबूत करने का समय है. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो बॉस के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी, इसलिए कार्यों को पूरा करके रखें. व्यापारी वर्ग वाकपटु ग्राहकों से बहुत सावधान रहें, नहीं तो वह आपको ठग सकते हैं. जो लोग मेडिकल क्षेत्र में कारोबार करते हैं उनको लाभ हो सकता है.पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. पूरे परिवार के साथ भजन कीर्तन करना चाहिए.
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज कार्य बनने में मुश्किलें हो सकती है खासकर सरकारी कार्य न बनें तो समय बर्बाद न करें, कल इन कार्यों को पुनः कर सकते हैं. ऑफिस में कार्य छोटा हो या बड़ा कार्य की इंपॉर्टेंस को कम न करें, हो सकता है जो कार्य छोटा दिखे वहीं भविष्य में आपके लिए महत्वपूर्ण हो. बिजनेस से जुड़े लोगों को कठोर मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि सोचा गया मुनाफा मिलने में संदेह है. घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है, वहीं दूसरी ओर पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की भी आशंका है.
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी तो वहीं दूसरी ओर आपके ऊपर व आपकी जेब दोनों पर ही भार बढ़ेगा इसलिए अनावश्यक रूप से खर्च करने से बचना चाहिए. जो लोग सैन्य विभाग में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है. बिजनेस की बात करें तो जिन लोगों ने नया बिजनेस स्टार्ट किया है उनको बहुत ही सावधानी रखनी चाहिए, छोटी लापरवाही भी बड़ा रूप ले सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ गिरावट देखने को मिलेगी और फीवर जैसी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं. घर की महिलाओं को गिफ्ट देना चाहिए क्योंकि उनकी प्रसन्नता और आशीर्वाद आपके लिए महत्वपूर्ण है.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज नए संपर्क स्थापित होंगे जो भविष्य में आपके काफी काम आएंगे. जिन लोगों का पैसा किन्ही कारणों से रुका हुआ था उनको इस ओर शुभ सूचना मिलने की संभावना बनी हुई है. सरकारी नौकरी के लिए जो लोग ट्राई कर रहे हैं खासकर रेलवे से संबंधित नौकरियों के लिए उनको भी इस ओर से शुभ सूचना प्राप्त होगी. किताबों का व्यापार कर रहें लोगों के लिए दिन मुनाफे से भरा होगा. सेहत में शुगर के मरीज अलर्ट रहें शुगर हाई हो सकती हैं. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज किसी की बातों पर अधिक चिंतन न करें खासकर जो आपको बुरी लग जाती हैं, सकारात्मक पहलूओं को देखें न की नकारात्मक चीजों पर गौर करें. जो लोग रिसर्च पर कार्य कर रहें हैं उन लोगों का कार्य पूर्ण होने की संभावना है. बिजनेस से जुड़े लोग आज कार्य इसलिए सरलता से कर पाएंगे, क्योंकि कड़ी मेहनत नहीं बल्कि भाग्य आपके साथ है. ठंडी चीजों का सेवन न करें. जीवनसाथी व मित्र आपकी किसी बात पर नाराज हो गए हो तो उन्हें मना ले संभवतः वो आज आपकी बात सुनेगें.
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•
मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा
-
" कल की चिंता नहीं बल्कि कल की उत्सुकता होनी चाहिए...''!
-
"कामयाब व्यक्ति मौके की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता ...!!
-
"लोग आपके खिलाफ तब हो जाते हैं जब आप उनके काबू में रहने से इनकार कर देते हैं..."..!
-
"चक्रव्यूह गवाह है, चक्रव्यूह हमेशा उसी के लिए रचा जाता है, जो अकेला होकर भी सबसे भारी पड़ता है...!
-
" जीवन में कठिनाइयाँ वहीँ आती हैं, जहाँ कुछ बड़ा हासिल करना होता है..!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 28 अक्टूबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 26 अक्टूबर 2026 सोमवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!