📅 Thursday, 29 October 2026 | 02:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -360.77 (-0.49%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -54.35 (-0.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,000 • ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
चित्तौड़गढ़

विधायक श्रीचंद कृपलानी की पहल लाई रंग, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम

📅 29 October 2026, 12:58 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विधायक श्रीचंद कृपलानी की पहल लाई रंग, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम
विधायक श्रीचंद कृपलानी की पहल लाई रंग, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम

सीएम शर्मा एवं ऊर्जा मंत्री नागर से वार्ता कर उठाया था विद्युत कटौती का मुद्दा

200 एमवीए का नया पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित, किसानों एवं आमजन को राहत मिलने की उम्मीद

निम्बाहेड़ा. क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती से परेशान किसानों एवं आमजन को राहत दिलाने के लिए पूर्व नगरीय विकास एवं आवासन तथा स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी द्वारा की गई पहल के बाद विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

कृपलानी ने क्षेत्र में बार-बार हो रही विद्युत कटौती, ट्रिपिंग एवं लोड शेडिंग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से वार्ता कर इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया था। उनकी इस पहल के क्रम में निंबाहेड़ा स्थित 220 केवी जीएसएस पर 160 एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफॉर्मरों में से एक के स्थान पर 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना एवं चार्जिंग संबंधी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा इसे आगामी दो दिनों के भीतर ऊर्जीकृत किया जाना प्रस्तावित है।

कृपलानी ने विद्युत कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया

क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से वार्ता के दौरान किसानों और आमजन को हो रही परेशानी से अवगत कराया था। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया था, ताकि किसानों को कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त और सुचारु बिजली मिल सके। इसी दिशा में निंबाहेड़ा 220 केवी जीएसएस पर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने का कदम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पांच जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

नए पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 160 एमवीए से बढ़ाकर 200 एमवीए किए जाने से निंबाहेड़ा 220 केवी जीएसएस की विद्युत भार वहन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे 132 केवी जीएसएस कनेरा, बड़ीसादड़ी, डोरिया, छोटी सादड़ी एवं मंगलवाड़ से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। विशेष रूप से किसानों को बार-बार होने वाली विद्युत ट्रिपिंग एवं लोड शेडिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे कृषि कार्यों के लिए अधिक सुचारु एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

किसानों को राहत दिलाना प्राथमिकता- विधायक कृपलानी

विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कटौती से किसानों एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्यों के लिए निर्बाध एवं सुचारु बिजली उपलब्ध कराना आवश्यक है। विद्युत तंत्र की क्षमता में वृद्धि होने से क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

अधिशासी अभियंता बैरवा ने किया निरीक्षण

इसी क्रम में बुधवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता प्रेमचंद बैरवा ने निंबाहेड़ा 220 केवी जीएसएस का निरीक्षण कर नए पावर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना एवं चार्जिंग संबंधी कार्यों का जायजा लिया। ट्रांसफॉर्मर को आगामी दो दिनों के भीतर ऊर्जीकृत किया जाना प्रस्तावित है।

विधायक श्रीचंद कृपलानी की पहल पर क्षमता वृद्धि की यह कार्रवाई क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ट्रांसफॉर्मर के चालू होने के बाद निंबाहेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ने तथा किसानों एवं आमजन को बार-बार होने वाली विद्युत बाधाओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें