📅 Sunday, 13 September 2026 | 11:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 ⛈️ उज्जैन: 23°C (गरज के साथ बारिश)
चित्तौड़गढ़

तेजस्विनी क्लब ने आधारशिला आश्रम की 60 बच्चियों को दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म

📅 13 September 2026, 09:35 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तेजस्विनी क्लब ने आधारशिला आश्रम की 60 बच्चियों को दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म
तेजस्विनी क्लब ने आधारशिला आश्रम की 60 बच्चियों को दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म

संस्कारों से जोड़ने की पहल, फिल्म के साथ नाश्ता, पॉपकॉर्न और आइसक्रीम का भी किया वितरण

ssbansal

निम्बाहेड़ा. नगर की सामाजिक संस्था लायनेस तेजस्विनी क्लब की ओर से सामाजिक सरोकारों की कड़ी में एक और अभिनव पहल की गई। भदेसर स्थित आधारशिला आश्रम की करीब 60 बच्चियों को संस्कारों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से ‘हनुमान अंश’ फिल्म निशुल्क दिखाई गई। फिल्म देखने के दौरान बच्चियों में खासा उत्साह नजर आया।

क्लब सचिव तृप्ति कुमावत ने बताया कि संस्थापिका वर्षा कृपलानी के मार्गदर्शन में क्लब लंबे समय से निंबाहेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक सेवा के कार्य करता आ रहा है। इसी क्रम में क्लब कोषाध्यक्ष दीपिका शारदा एवं पीयूष शारदा के सहयोग से आश्रम की बच्चियों को फिल्म दिखाने की पहल की गई।

फिल्म के इंटरवल के दौरान शारदा परिवार की ओर से बच्चियों एवं स्कूल स्टाफ को नाश्ता करवाया गया। वहीं फिल्म के दौरान भी कोल्ड ड्रिंक और पॉपकॉर्न वितरित कर बच्चियों का उत्साह बढ़ाया गया। फिल्म समाप्त होने पर राजकुमार पाटीदार परिवार की ओर से सभी को आइसक्रीम परोसी गई।

इसके साथ ही मल्टीप्लेक्स स्टाफ की ओर से सभी बच्चों को स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य मनोरंजन के साथ बच्चों को संस्कार, संस्कृति और सकारात्मक मूल्यों से जोड़ना रहा।

फिल्म देखने के बाद बच्चियां काफी खुश नजर आईं। उनके साथ आईं सुमन चौधरी ने लायनेस तेजस्विनी क्लब एवं पीयूष शारदा का आभार जताते हुए कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से आश्रम की बच्चियों का ध्यान रखती आ रही है और समय-समय पर उनके लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करती है। इस अवसर पर लायनेस सचिव तृप्ति कुमावत, कोषाध्यक्ष दीपिका शारदा, पीयूष शारदा सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं आश्रम का स्टाफ उपस्थित रहा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें