शरद पूर्णिमा पर डांडिया की थाप से गूंजा पालीवाल समाज भवन, मातृशक्तियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Anil Bagora-Sunil Paliwal
इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के अध्यक्ष श्री राकेश जोशी एवं सचिव श्री ललित पुरोहित ने पालीवाल वाणी को चर्चा के दौरान बताया कि श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 (शरद पूर्णिमा) को इमली बाजार स्थित अन्नपूर्णा मंदिर, पालीवाल धर्मशाला परिसर इंदौर में एक दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव का शानदार आयोजन संपन्न हुआ. इस पारंपरिक सांस्कृतिक संध्या में संपूर्ण पालीवाल समाजजन सपरिवार सम्मिलित हुए और भक्ति व उल्लास के अनूठे संगम के साक्षी बने.

मातृशक्तियों के समर्पण और ऊर्जा की चौतरफा सराहना
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री राकेश जोशी, सचिव श्री ललित पुरोहित ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे महोत्सव का मुख्य आकर्षण समाज की मातृशक्तियां और बालिकाएं रहीं, जिन्होंने पारंपरिक मेवाड़ व राजस्थानी वेशभूषा में सज्ज होकर माँ अंबे की आराधना की. ढोल की थाप और डांडिया की खनक के साथ जैसे ही मातृशक्तियों ने कदम थिरकाए, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पालीवाल समाजजनों ने महिला मंडल की पदाधिकारियों और सभी सहभागी महिलाओं की जमकर प्रशंसा की. गरबा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मातृशक्तियों की विशेष तारीफ की.
● संस्कृति का संरक्षण : आधुनिकता के दौर में भी समाज की मातृशक्तियों ने जिस तरह अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति, मर्यादा और लोकगीतों को जीवंत रखा है, वह अद्भुत और अत्यंत सराहनीय हैं.
● सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : गरबा उत्सव में समाज की मातृशक्तियों और बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गीत-संगीत की थाप पर डांडिया और गरबा की बेहद मनमोहक प्रस्तुतियां दी.
● विशेष आकर्षण : शरद पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर संपूर्ण समाजजन सपरिवार सम्मिलित हुए और भक्तिमय माहौल में मेवाड़ व राजस्थानी लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली.
● अद्भुत समन्वय और ऊर्जा : घर-परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए, महिलाओं ने जिस अनुशासन, लयबद्धता और भक्तिमय ऊर्जा के साथ डांडिया रास प्रस्तुत किया, उसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
● सफल नेतृत्व : महिला मंडल की पदाधिकारियों ने जिस कुशलता से इतनी बड़ी संख्या में पालीवाल समाज की महिलाओं को एकजुट कर इस भव्य कार्यक्रम की कमान संभाली, वह उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कौशल को दर्शाता हैं, भविष्य में भी मातृशक्ति अपने कौशल से समाज की प्रगति में सराहनीय भूमिका निभाती हुई नजर आएगी.
भव्य और गरिमामयी आयोजन की झलकियां
● परंपरा और भक्ति का संगम : माँ अन्नपूर्णा मंदिर परिसर के पावन वातावरण में शाम से ही भक्तिमय गीतों और गरबा की धूम शुरू हो गई थी.
● सामूहिक सहभागिता : आयोजन में न केवल इंदौर, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आए पालीवाल समाज के परिवारों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया. बुजुर्गों से लेकर नन्हे बच्चों तक, हर कोई डांडिया और सांस्कृतिक संध्या के इस रंग में रंगा नजर आया.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अन्नपूर्णा महिला मंडल द्वारा समाज भवन पर एक दिवसीय गरबा उत्सव प्रस्तुत किया गया. समाज की सैंकड़ो मातृशक्तियों ने गरबा प्रस्तुत किया. आयोजन विगत 4 वर्षों से निरंतर माँ अन्नपूर्णा के दरबार में आयोजित किया जाता हैं.
● आयोजन में शामिल होकर गौरवान्वित हुए : इस कार्यक्रम में सर्वश्री विशेष रूप से पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष भूरालाल व्यास, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष राकेश जोशी, सचिव ललित पुरोहित के साथ पूरी कार्यकारिणी मंडल एवं उत्सव समिति कार्यकारणी एवं नवयुवक मंडल, एवं पालीवाल महासभा एवं भाजपा नेता नारायण जोशी, बंशीलाल पुरोहित, नवनीत जोशी, पंड़ित भानु जोशी, पप्पू जोशी, मनोज जोशी (दरबार), शांति लाल जोशी, पत्रकार श्रवण जोशी, समाज की पेड़ी अध्यक्ष मनोज जोशी, दिनेश जोशी, एवं समाज के सदस्यगण मौजूद रहे. चारभुजा पैदल यात्री संघ अध्यक्ष संतोष जोशी, मुकेश व्यास ने आयोजन में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाया.
इस सफल आयोजन के समापन पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महिला मंडल को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे शानदार आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया. उक्त जानकारी का विवरण पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर सचिव श्री ललित पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ द्वारा दिए गए आदेश के पालन में नगर निगम के विनियमित (स्थायी कर्मी) कर्मचारियों को सातवें वेतनमान संशोधित न्यूनतम वेतनमान एवं एरियर का लाभ की मांग
सादगीपूर्ण परंपरा की मिसाल : ब्रह्मलीन पं. सदाशिव जोशी की स्मृति में पालीवाल समाज भवन इंदौर की लिफ्ट हेतु ₹2.50 लाख का सहयोग