📅 Tuesday, 08 September 2026 | 09:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.59 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,430 🥈 चांदी (1kg): ₹223,600 ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
चित्तौड़गढ़

जे.के. सीमेंट वर्क्स कि बेगूं में पर्यावरण जनसुनवाई संपन्न

📅 09 June 2026, 10:28 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जे.के. सीमेंट वर्क्स कि बेगूं में पर्यावरण जनसुनवाई संपन्न
जे.के. सीमेंट वर्क्स कि बेगूं में पर्यावरण जनसुनवाई संपन्न

संतोष जैन : राजस्थान किरण

बेगू. मेसर्स जे.के.सीमेंट लिमिटेड, जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेडा द्वारा प्रस्तावित चंदाखेड़ी चूना पत्थर ब्लॉक परियोजना क्षेत्र 741.00 हेक्टर उत्पादन क्षमता 4 मिलियन टन वर्ष ओपन कास्ट खदान 1500 टन प्रति घंटा क्षमता वाले क्रेशर की स्थापना के साथ गांव देवरिया, ठुकराल, पारख्याखेड़ी, पालकिया, चंदाखेड़ी, उत्तथेन कला, धारला, शादी, रायता तहसील बेगू जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान कि पर्यावरण स्वीकृति हेतु जनसुनवाई मंगलवार को सरकारी प्राथमिक विद्यालय उत्तथेन कला के पास खुला मैदान  में हुई। 

उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी आशीष कुमार बोरासी, पुलिस पुलिस उप अधीक्षक अंजली सिंह तहसीलदार चंपालाल जीनगर सहित विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई प्रारंभ हुई। आशीष कुमार उर्वशी क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ने जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा को प्रस्तावित चूना पत्थर ब्लॉक परियोजना क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर कुछ ग्रामवासियों ने जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में रोजगार एवं विकास की विभिन्न मांग रखी तथा खनन कार्य से होने वाले पर्यावरण के नुकसान के साथ-साथ क्षेत्र में होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में अपने विचारो से अवगत कराते हुए अपनी बात कही और प्लांट लगने का विरोध भी किया। 

इस पर जे.के. सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, माईनिंग हेड यतेंद्र शर्मा एवं कमर्शियल हेड मनोज सोनी ने ग्रामवासियों की विभिन्न आशंकाओं एवं समस्याओं का समाधान बताते हुए कहा कि जे.के. सीमेंट समूह हमेशा अपने सामाजिक दायित्व को पूर्णता निर्वहन करता है और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्वास और उत्पादन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और जे.के. सीमेंट मैनेजमेंट का हमेशा यह प्रयास होगा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो। 

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने जनसुनवाई को लेकर क्षेत्र में रोजगार एवं विकास की मांग रखी। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र वासियों एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी को खनन स्वीकृति देने के लिए समर्थन पत्र भी दिए।

इस अवसर पर जे.के.सीमेंट की ओर से सिक्युरिटी हेड कर्नल अंकुर सिंह,पर्यावरण हेड चंद्रकांत तिवारी, सीएसआर हेड राहुल कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण, मीडिया कर्मी क्षेत्रवासी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें