📅 Wednesday, 18 November 2026 | 11:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,037.20 ▼ -494.99 (-0.60%) • निफ्टी 50: 25,268.25 ▼ -119.15 (-0.47%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹130,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹167,000 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मन्दसौर

He Watched Her Write : दुर्गेश नंदिनी जोशी (झलक) ने पालीवाल समाज को किया गौरवान्वित

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ Anil Bagora-Sunil paliwal • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
He Watched Her Write : दुर्गेश नंदिनी जोशी (झलक) ने पालीवाल समाज को किया गौरवान्वित
He Watched Her Write : दुर्गेश नंदिनी जोशी (झलक) ने पालीवाल समाज को किया गौरवान्वित

Anil Bagora-Sunil paliwal

मंदसौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज की सबसे छोटी बिटिया ने अपनी लेखनी से अमिट छाप छोड़ी. कम उम्र में अंग्रेजी पुस्तक लिखना फिर अपनी पुस्तक को कॉफीराइट कराकर प्रसिद्व लेखकों में अपना नाम स्थापित करने में माहिर दुर्गेश नंदिनी जोशी (झलक) ने कमाल कर दिया. 

पालीवाल ब्राह्मण समाज के लिए बेहद गर्व की बात है. उपन्यास "He Watched Her Write" की लेखिका दुर्गेश नंदिनी जोशी ने अपनी इस बेहतरीन साहित्यिक कृति से न केवल अपने समाज का मान बढ़ाया है, बल्कि बहुत ही कम समय में अपनी लेखनी की एक अमिट छाप छोड़ी है.

अपने पहले ही अंग्रेज़ी उपन्यास के ज़रिए उन्होंने पाठकों और समीक्षकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. थ्रिलर और डार्क रोमांस जैसी जटिल शैली (Genre) को जिस खूबसूरती से उन्होंने कागज़ पर उतारा है, वह उनकी प्रतिभा को दर्शाता है. समाज की बेटियाँ जब इस तरह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाती हैं, तो वह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन जाती हैं.

दुर्गेश नंदिनी जोशी ने मात्र सोलह वर्ष की आयु में साइकोलोजिकल थ्रिलर जैसी विधा में अपनी पहली पुस्तक का कॉपीराइट करवाने वाली श्री दुर्गेश नंदिनी का अंग्रेज़ी उपन्यास, "He Watched Her Write", प्रकाशित होकर  Amazon एवं Flipkart पर अपनी जगह बना चुका हैं. यह मुख्य पुस्तक, "The Doe & The Darkness", का पहला भाग हैं. 

अंग्रेज़ी उपन्यास "He Watched Her Write" 25 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित हुआ है. इस थ्रिलर और डार्क रोमांस उपन्यास की लेखिका दुर्गेश नंदिनी जोशी (Durgesh Nandini Joshi) हैं और इसे फॉरेवर शाइनिंग्स पब्लिकेशन (Forever Shinings Publication) द्वारा प्रकाशित किया गया है.

बता दें: पालीवाल समाज में सबसे कम उम्र की लेखिका दुर्गेश नंदिनी, मंदसौर में निवास करने वाले श्री किशन लाल जी व्यास, ग्राम. खांखला (मंदसौर) की दोहित्री हैं. ओर भोपाल में निवास करने वाले समाज के प्रतिभाशाली समाजसेवी श्री सोहन लाल जी जोशी, (ग्राम. बिजनोल) के सुपुत्र श्री भूपेंद्र जोशी -श्रीमती रेणुका जोशी की सुपुत्री हैं.

पुस्तक का संक्षिप्त परिचय (Plot Overview)

अंग्रेज़ी उपन्यास "He Watched Her Write" ; यह कहानी 'लिली पार्क' (Lilly Park) नाम की एक लिटरेचर स्टूडेंट और महत्वाकांक्षी लेखिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बुरे सपनों (Nightmares) को कहानियों के रूप में ऑनलाइन पब्लिश करना शुरू करती है. कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसे पता चलता है कि उसकी एक बिना पब्लिश हुई ड्रॉफ्ट कहानी किसी और के हाथ लग गई है और एक ऑनलाइन कमेंट करने वाला शख्स उसके बुरे सपनों की उन गहराइयों को जानता है... जो कोई और नहीं जान सकता.

"You don't write alone"

"Lilly Park, a literature student and aspiring author, begins publishing her nightmares as stories online. Until, she discovers that a chapter from her unpublished drafts has somehow found its way into the hands of someone else. And the commenter she's always dismissed as just another devoted reader, his words begin to reflect the exact details of her nightmares, no one else should know.

But the nightmares are no longer the strangest things happening to her. Sometimes she wakes up with blood on her fingertips, comes to her house to find things written in blood in her journal, red threads appearing out of nowhere as a threat, and the restless thought always audible in her mind. "You don't write alone"

  • Durgesh Nandini Joshi (Jhalak) has brought pride to the Paliwal community
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp WhatsApp चैनल