📅 Wednesday, 21 October 2026 | 09:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,709.69 ▼ -143.21 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,811.35 ▼ -77.60 (-0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹213,200 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अपराध

युवक की हत्या कर पुल के पास फेंका शव, विरोध में सड़क जाम

📅 21 October 2026, 06:37 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवक की हत्या कर पुल के पास फेंका शव, विरोध में सड़क जाम
युवक की हत्या कर पुल के पास फेंका शव, विरोध में सड़क जाम

गिद्दी (रामगढ़). जिले के कहुआबेड़ा, सिरका निवासी रोहित प्रजापति (39) की हत्या कर शव मंगरदाहा स्थित सिरका बुधबाजार पुल के पास फेंक दिया गया. मंगलवार की रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना के विरोध में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. वे आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्याकांड का खुलासा करने की मांग कर रहे थे. पुलिस के आश्वासन के बाद सुबह 9:15 बजे जाम हटा लिया गया. कुजू पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, रोहित प्रजापति कहुआबेड़ा का रहने वाला था. वह पिछले दो वर्षों से पत्नी और बच्चों के साथ रामगढ़ में किराये के मकान में रह रहा था. मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. बताया जाता है कि 20 अक्टूबर 2026 को वह परिवार के साथ किराये के वाहन से अरगड्डा मेला घूमने निकला था. इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर रोहित और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया.

मृतक की पुत्री के अनुसार, रास्ते में उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद रोहित गाड़ी से उतर गया था. फिर उसके साथ क्या हुआ और वह मंगरदाहा स्थित पुल के पास कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. मंगलवार की रात उसका शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जतायी गयी. पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की. सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा. पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सुबह 9:15 बजे जाम हटा लिया गया.

कुजू पुलिस ने शव बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हत्या के पीछे की वजह क्या है और इसमें कौन लोग शामिल हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मांडू विधायक निर्मल महतो ने भी पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें