दीपोत्सव छह दिनों तक मनाया जाएगा : 8 नवंबर को दीपावली पर महालक्ष्मी, 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजन के साथ भाई दूज का पर्व
भोपाल. इस बार तिथियों के फेर के चलते दीपोत्सव छह दिनों तक मनाया जाएगा। 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत होगी। 7 नवंबर को रूप चतुर्दशी और 8 नवंबर को दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा। इसके बाद 9 नवंबर को सोमवती अमावस्या, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव, 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजन के साथ भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
ब्रह्म शक्ति ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार, धनतेरस पर खरीदारी के लिए दोपहर 12:04 से 1:28 बजे और शाम 4:15 से 5:39 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं रात में लाभ चौघड़िया का समय 8:52 से 10:28 बजे तक है। धनतेरस पर त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10:31 बजे से शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:48 बजे तक रहेगी।
पंडित शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर धन्वंतरि पूजन का प्रदोष काल शाम 5:39 से रात 8:13 बजे तक रहेगा। वहीं वृषभ लग्न में महालक्ष्मी और धन्वंतरि पूजन का विशेष मुहूर्त शाम 6:11 से रात 8:09 बजे तक रहेगा। मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर सोना चांदी, बर्तन और नई वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
दीपोत्सव छह दिनों तक मनाया जाएगा : 8 नवंबर को दीपावली पर महालक्ष्मी, 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजन के साथ भाई दूज का पर्व
आज का दैनिक राशिफल 6 नवंबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...
आज का दैनिक राशिफल 05 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...
आज का दैनिक राशिफल 04 नवंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!