लोकतंत्र को खतरा किससे...? : ओम माथुर
देश में केंद्र सरकार किसकी है...?
भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की।
-देश में लोकतंत्र की रक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी किसकी है?
केंद्र सरकार की और राज्यों में वहां की राज्य सरकारों की भी।
-राज्यों में किसकी सरकारें ज्यादा है?
भाजपा या एनडीए की।
-लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा कौन निकाल रहा है?
भाजपा।
क्यों,वो तो सत्ता में है। लोकतंत्र उसी को तो बचाना है। फिर वो सड़कों पर क्यों उतर रही है।
-क्योंकि विपक्ष अराजकता फैला रहा है।
अराजकता से किसे निपटना है?
-केंद्र और राज्य सरकारों को।
केंद्र में किसकी सरकार है?
भाजपानीत एनडीए की।
-तो,अराजकता से कौन निपटेगा?
केंद्र और राज्य सरकारें।
-तो,निपट क्यों नहीं रही?
क्योंकि,वह लोकतंत्र बचाना चाहती है
-फिर अराजकता से कौन निपटेगा ?
वहीं निपटेगी।
कब निपटेगी?
जब लोकतंत्र बच जाएगा।
-लेकिन वो बिना अराजकता खत्म किए कैसे बचेगा?
बहुत कंफ्यूजन है भई। हमारे देश में सत्ता पक्ष और विपक्ष किसी मुद्दे पर एकमत तो है कि लोकतंत्र खतरे में है। लेकिन जनता समझ नहीं पा रही लोकतंत्र को खतरा है किससे? सत्ता पक्ष से या विपक्ष से। क्योंकि दोनों ही इसे बचाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →