📅 Friday, 06 November 2026 | 12:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,800 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,900 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट में नशा मुक्ति जागरूकता रैली: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और लक्ष्य समूह का संदेश

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट में नशा मुक्ति जागरूकता रैली: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और लक्ष्य समूह का संदेश
आमेट में नशा मुक्ति जागरूकता रैली: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और लक्ष्य समूह का संदेश

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और लक्ष्य समूह के तत्वावधान में निकाली गई रैली में युवाओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली

आमेट. नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से आमेट में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से लक्ष्य समूह द्वारा आयोजित इस रैली में अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

रैली की शुरुआत विवेकानंद कॉलोनी से हुई। यहां से रैली लक्ष्मी बाजार होते हुए आमेट बस स्टैंड पहुँची। पूरे मार्ग में युवाओं ने नशा मुक्ति से जुड़े विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन का ध्यान आकर्षित किया और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।

आमेट बस स्टैंड पर रैली का समापन नशा मुक्ति की शपथ के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। जागरूकता रैली का नेतृत्व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के लव कुमार और अफसाना बानू तथा लक्ष्य समूह के साथी ओम सिंह, हर्षवर्धन, सर्जिल, सूर्यभान, लक्षिता एवं विशना ने किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। रैली के माध्यम से युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने की सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें