Amet News : महावीर इंटरनेशनल ने तप अभिनंदन पत्र देकर तपस्वी वीर महावीर कोठारी का किया सम्मान
आमेट. महावीर इंटरनेशनल, आमेट द्वारा संस्था के कर्मठ सदस्य तपस्वी वीर श्रीमान महावीर जी कोठारी की नौ दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में तप अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहलता कोठारी का सम्मान किया गया।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ चामुंडा की आराधना के साथ नौ दिवसीय तप-साधना कर तपस्वी वीर महावीर कोठारी ने आत्मिक उन्नति की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया है। जैन दर्शन में तप को कर्म निर्जरा एवं आत्मकल्याण का महत्वपूर्ण साधन माना गया है। उनकी यह नौ दिवसीय तप-साधना श्रद्धा, संकल्प, आत्मबल और आध्यात्मिक निष्ठा का सुंदर उदाहरण है।
तपस्वी वीर की इस साधना से संस्था के सभी सदस्यों को धर्म, संयम और तप के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, मंत्री वीर सतीश सोनी, राजसमंद जॉन सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता, वीर महेंद्र कुमार बोहरा, वीर पारसमल पामेचा एवं वीर पवन कच्छारा सहित अन्य सदस्यों ने तपस्वी वीर की तपस्या की हृदय से खूब-खूब अनुमोदना की।
इस अवसर पर प्रभु महावीर से मंगलकामना की गई कि तपस्वी वीर का जीवन सदैव धर्ममय, संयममय एवं सेवामय बना रहे। उनके जीवन में आत्मिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति का निरंतर विकास हो तथा वे भविष्य में भी तप, त्याग, सेवा और साधना के पथ पर निरंतर अग्रसर होते रहें। यह जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रभू श्री जयसिंह श्याम जी के मंदिर पर हुआ पौराणिक परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजन, अन्नकूट महोत्सव का आयोजन