📅 Thursday, 12 November 2026 | 10:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,911.01 ▲ +804.41 (+0.99%) • निफ्टी 50: 25,299.35 ▲ +254.65 (+1.02%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,400 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट में पंचायती राज चुनाव : नरेगा श्रमिकों को मतदान के प्रति किया जागरूक

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट में पंचायती राज चुनाव : नरेगा श्रमिकों को मतदान के प्रति किया जागरूक
Amet News : आमेट में पंचायती राज चुनाव : नरेगा श्रमिकों को मतदान के प्रति किया जागरूक

राजस्थान असंगठित मजदूर संघ ने श्रमिकों से विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील

आमेट. आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर राजस्थान असंगठित मजदूर एवं निर्माण संघ इंटक के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने नरेगा और भवन निर्माण श्रमिकों के बीच पहुंचकर मतदान की महत्ता बताई।

उन्होंने श्रमिकों से मतदान दिवस पर अपने निजी कार्यों को छोड़कर अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कैलाश चंद्र शर्मा ने आमेट तहसील के सियाणा, टीकर, जिलोला, भीलमगरा और ओलना खेड़ा सहित विभिन्न ग्रामों के कार्यस्थलों पर श्रमिकों की बैठकें आयोजित कीं।

इन बैठकों में उन्होंने नरेगा और भवन निर्माण श्रमिकों को उनके मत (वोट) का महत्व समझाया और पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। शर्मा ने श्रमिकों से अपील की कि वे मतदान दिवस पर अपने सभी निजी कार्यों को छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को निःस्वार्थ भाव से सेवाभावी, ईमानदार और श्रमिकों के हित में आवाज उठाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए, ताकि ग्रामों में नई विकासशील योजनाएं बनवाई जा सकें और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं का और अधिक सशक्तिकरण किया है, ताकि वे पूर्ण अधिकार के साथ आगे बढ़ सकें। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नरेगा और भवन निर्माण श्रमिकों ने मतदान दिवस पर अधिकाधिक संख्या में मतदान करने का संकल्प लिया। आमेट तहसील के विभिन्न ग्रामों में आयोजित इन बैठकों के माध्यम से श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें