📅 Friday, 06 November 2026 | 12:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,800 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,900 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में ‘वोकल फॉर लोकल’ दिवाली मेले का आयोजन : महापौर द्वारा जीरो वेस्ट पंडालों एवं 50 सफाई मित्रों का किया सम्मान

📅 05 November 2026, 11:59 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में ‘वोकल फॉर लोकल’ दिवाली मेले का आयोजन :  महापौर द्वारा जीरो वेस्ट पंडालों एवं 50 सफाई मित्रों का किया सम्मान
इंदौर में ‘वोकल फॉर लोकल’ दिवाली मेले का आयोजन : महापौर द्वारा जीरो वेस्ट पंडालों एवं 50 सफाई मित्रों का किया सम्मान

अपर आयुक्त प्रखर सिंह के निर्देशन में स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण अनुकूल उत्सव को प्रोत्साहन 

इंदौर. 5 नवंबर 2026। इंदौर नगर निगम द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों एवं छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नेहरू पार्क में ‘ वोकल फॉर लोकल – दिवाली मेला 2026’ का आयोजन किया गया। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य श्रीनंदकशोर पहाड़िया एवं अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस मेले में स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय विक्रेताओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा 16 स्टॉल लगाए गए, जिनमें हस्तनिर्मित, स्वदेशी एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद श्री ओपी आर्य, अपर आयुक्त एवं स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी श्री प्रखर सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इस वर्ष की दीपावली इंदौर में स्वच्छता, संस्कृति और सुंदरता का संदेश लेकर आई है।

इंदौर स्वच्छता, स्वाद, सेवा, संस्कृति एवं सभ्यता के मूल्यों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। नगर निगम द्वारा 3R (रिड्यूस, रीयूज एवं रिसाइकिल) की अवधारणा के अनुरूप शहर के विभिन्न स्थानों से एकत्रित उपयोगी सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा रही है, जिससे बस्तियों में खुशियां और खुशहाली लाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसायों एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेहरू पार्क में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के साथ दिवाली मेले का आयोजन किया गया है। नागरिकों से अपील है कि वे दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दौरान लगने वाले स्थानीय बाजारों में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं छोटे दुकानदारों से खरीदारी कर स्थानीय व्यापारियों का सहयोग करें तथा स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को आगे बढ़ाएं।

 जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान 

कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि पर्व पर आयोजित जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन पंडालों को सम्मानित किया गया। इनमें सादगी गरबा महोत्सव, नर्मदा चौराहा, बंगाली प्रगति गरबा पंडाल, बंगाली चौराहा तथा नवदुर्गा उत्सव समिति, स्कीम नंबर 78 शामिल रहे।

उक्त पंडालों द्वारा पर्यावरण अनुकूल सजावट, कचरे के न्यूनतम उत्पादन तथा भंडारों में बर्तन बैंक के बर्तनों का उपयोग कर सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करने की सराहनीय पहल की गई। इन प्रयासों के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल एवं जीरो वेस्ट बनाने का सकारात्मक संदेश दिया गया।

50 सफाई मित्रों का सम्मान 

इस अवसर पर राउंड टेबल एसोसिएशन द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 50 सफाई मित्रों को साड़ी एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। सफाई मित्रों का यह सम्मान शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में उनके समर्पण, परिश्रम और महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक रहा।

इंदौर नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय उत्पादों एवं छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहन देने, पर्यावरण अनुकूल उत्सवों को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाई मित्रों के सम्मान का संदेश दिया गया। निगम ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय आजीविका संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें