दीपावली पर 183 बिजली कार्मिकों को उच्च वेतनमान का तोहफा : नया उच्च वेतनमान मंजूर
इंदौर. मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 183 कार्मिकों को दीपावली पर्व के मौके पर पात्रतानुसार उच्च वेतनमान का तोहफा दिया हैं। मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने सेवा में तय समयावधि पूर्ण होने पर नियमानुसार देय उक्त नया उच्च वेतनमान मंजूर किया हैं।
जिन कार्मिकों को नया वेतनमान मंजूर किया गया हैं उनमें सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता, उप संचालक वित्त को संयुक्त संचालक वित्त, कार्यपालन अभियंता को अधीक्षण अभियंता, कनिष्ठ अभियंताओं को लंबी सेवा अवधि होने पर कार्यपालन अभियंताओं का, कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता का, सहायक श्रेणी वर्ग 2 को अनुभाग अधिकारी का, सहायक श्रेणी वर्ग दो को 35 वर्ष अवधि पूर्ण होने पर लेखाधिकारी का, वरिष्ठ लाइनमैन को सुपरवाइजर का, परीक्षण सहायक को 35 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर कनिष्ठ यंत्री, वरिष्ठ परीक्षण सहायक को वरिष्ठ सब स्टेशन सुपरवाइजर शामिल हैं।
अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक श्री संजय मालवीय ने बताया कि नए आदेश से प्रत्येक कार्मिक को करीब दो हजार से लेकर दस हजार तक का वेतन बढ़ा हुआ मिलेगा, पात्रतानुसार दिए गए नए वेतनमान को लेकर पिछले प्रभावी माह से देय राशि के एरियर का भी भुगतान होगा।
बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतें 30 फीसदी घटीं
इंदौर. पिछले एक माह के दौरान मालवा निमाड़ में बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों में व्यापक रूप से कमी दर्ज हुई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 15 जिलों के कार्य क्षेत्र के 63 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 3 अक्टूबर की स्थिति में 5358 शिकायतें दर्ज हुई थी, 3 नवंबर की स्थिति में आपूर्ति संबंधी दैनिक शिकायतों की संख्या 3809 दर्ज हुई हैं। इस तरह करीब तीस प्रतिशत शिकायतें कम हुई है। कंपनी द्वारा आपूर्ति की सतत की सतत मानिटरिंग की जा रही हैं, साथ ही ग्रिडों, ट्रांसफार्मर, केबल, कंडक्टर संबंधी कार्य सतत कराए जा रहे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास