📅 Friday, 06 November 2026 | 12:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,800 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,900 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

📅 06 November 2026, 12:09 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

खुदाई के दौरान गैस लाइन,पेयजल एवं सीवर लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें 

वर्कशॉप में जल कनेक्शन बंद करने पर उपयंत्री कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश 

इंदौर. 5 नवंबर 2026। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा एआईसीटीएसएल सभाकक्ष स्थित सिटी बस कार्यालय में दीपावली एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जन विश्वास अभियान, यातायात सुधार एवं सड़क मरम्मत, जलप्रदाय व्यवस्था, वैध एवं अवैध नल कनेक्शन, पेयजल लाइनों में लीकेज, अग्नि सुरक्षा, जलप्रदाय एवं ड्रेनेज व्यवस्था तथा स्वच्छ भारत मिशन (SBM) के अंतर्गत आगामी त्योहारों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में समस्त अपर आयुक्तगण, उपायुक्त, कार्यपालन यंत्री, वर्कशॉप प्रभारी, रिमूवल प्रभारी अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री जलप्रदाय, उपयंत्री, भवन अधिकारी, फायर अधिकारी, सहायक यंत्री जनकार्य एवं ड्रेनेज, अमृत मिशन तथा जलप्रदाय विभाग के संबंधित अधिकारी, ईई, एई, यातायात एवं स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी उपस्थित थे।

आयुक्त श्री सिंघल ने दीपावली एवं आगामी त्योहारों के दौरान शहर में सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था में बाधक एवं क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए। सड़क के मध्य स्थित ऐसे चेम्बर, जो यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, उन्हें दीपावली के पश्चात सड़क के स्तर एवं अनुरूपता के अनुसार व्यवस्थित किया जाए। इस संबंध में जोन स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही समस्त जोनल अधिकारियों को अपने-अपने जोन एवं वार्ड में सड़क एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले छोटे-छोटे स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयुक्तद्वारा विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की सड़क खुदाई अथवा अन्य निर्माण कार्य करते समय विशेष सावधानी बरती जाए , ताकि गैस लाइन,पेयजल पाइपलाइन एवं सीवर लाइन क्षतिग्रस्त न हों और जलप्रदाय एवं ड्रेनेज व्यवस्था प्रभावित न हो। गैस लाइन का विशेष ध्यान रखें क्योंकि गैस लाइन प्रभावित होने पर दुर्घटना हो सकती है। 

आयुक्त श्री सिंघल द्वारा दिवाली त्यौहार पर पर्याप्त फायर सेफ्टी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।फ़ायर  वाहन के साथ पानी के टैंकर, टेंकर पर ड्राइवर उपलब्ध हो इसका ध्यान रखें। 

उन्होंने निगम के साथ ही निजी टैंकरों में होने वाले पानी के लीकेज को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी सात दिवस में सभी लीकेज दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

आयुक्त श्री सिंघल ने शहर में अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने के लिए संचालित किए जाने वाले अभियान के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अवैध कनेक्शनों को नियमानुसार वैध करने की कार्रवाई की जाए तथा संबंधित उपभोक्ताओं पर बकाया जलकर होने की स्थिति में उसकी वसूली भी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जलप्रदाय एवं वितरण लाइन बिछाने के पश्चात संबंधित क्षेत्रों में नियमानुसार नल कनेक्शन उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पाइपलाइन डालने के बाद रेस्टोरेशन का कार्य गुणवत्ता के साथ अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि सड़क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्थिति प्रभावित न हो।

समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त श्री सिंघल द्वारा जिंसी स्थित निगम वर्कशॉप में पानी का कनेक्शन बंद किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उपयंत्री श्री सुभाष को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम के आवश्यक कार्यों एवं व्यवस्थाओं से संबंधित जलप्रदाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक व्यवधान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली एवं आगामी त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता, यातायात, जलप्रदाय, ड्रेनेज एवं अग्नि सुरक्षा सहित सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित रहें तथा सौंपे गए कार्यों का समय-सीमा में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें