सियागंज में गुंडागर्दी और रंगदारी के खिलाफ व्यापारियों का हुंकार : FIR और सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़ित व्यापारी के समर्थन में एकजुट होकर पहुंचे सेंट्रल कोतवाली थाना
इंदौर. शहर के प्रमुख थोक व्यापारिक केंद्र सियागंज में गुंडागर्दी और रंगदारी मांगने की घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एक गोंद के थोक व्यापारी से असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी के रूप में पैसे मांगने का मामला सामने आते ही व्यापारी एसोसिएशन ने तत्काल मोर्चा संभाला और पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री धीरज खंडेलवाल से मिले। उनके साथ पीड़ित व्यापारी को लेकर सेंट्रल कोतवाली थाने पहुंचे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की।
व्यापारियों की एकजुटता ने बुलंद की आवाज
इस अवसर पर श्री धीरज खंडेलवाल सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि सियागंज जैसे प्रतिष्ठित थोक बाजार में रंगदारी और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यापारियों की मेहनत और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है।
व्यापारी एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष नईम पालवाला, किशोर वर्लानी, वासुदेव चेलानी, सचिव रजत बेड़िया, मंत्री प्रदीप मिश्रा, मुन्ना, अमित राठौर, सुमित लुडवानी, श्रीपाल डोंग्या, नवीन बिनवानी, दिलीप चांदवानी, नीलेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रोहित किंगरानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
सभी व्यापारी सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी श्री रविंद्र पराशर से मिले और अपनी शिकायत प्रमुखता से रखी। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग/
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक