इंदौर के दो मकानों में एक साथ लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
रजत ज्वैलर्स के मकान में भीषण आग
इंदौर. इंदौर में दीपावली की रात आतिशबाजी से आग की दूसरी घटना, पटाखों की चिंगारी से स्कीम नंबर 54 स्थित रजत ज्वैलर्स के मकान में भीषण आग - एक व्यक्ति घायल, पुलिस मौके पर पहुंची. इससे पहले सरवटे बस स्टैंड के पास भी लगी थी भीषण आग.
विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर-54 में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने देखते ही देखते दो मकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. राहत और बचाव कार्य जारी है. नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
इंदौर के सरवटे बस स्टैंड के पास भीषण आग-सागर जूस सेंटर समेत कई दुकानें लपेटे में...
इंदौर. दीपावली की रात शहर के सरवटे बस स्टैंड के पास स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई. आग की तेज़ लपटों ने सागर जूस सेंटर समेत आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकानों के ऊपरी हिस्से से उठती लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं. दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया.
घटना के समय पूरा क्षेत्र दीपावली की सजावट और रोशनी से जगमगा रहा था. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकानें बंद थीं और उनके शटर गिरे हुए थे.
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. दीपावली की रात हुई इस घटना ने एक बार फिर त्योहारी सीजन में दुकानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक