📅 Saturday, 07 November 2026 | 10:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

अंजलि की मौत के मामले में : दो सहकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू

📅 07 November 2026, 10:21 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अंजलि की मौत के मामले में : दो सहकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू
अंजलि की मौत के मामले में : दो सहकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू

ब्लैकमेल कर रहे थे सहकर्मी...सुसाइड के बाद भी किए कॉल:अंजलि की मौत के मामले में

इंदौर.

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के सुसाइड मामले में पुलिस ने उसके दो सहकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। युवती अंजलि को विनय वर्मा और पवन पाटिल कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे।

दोनों युवती की मां को फोटो, मैसेज और अनर्गल बातें लिखते थे। पुलिस ने विनय को हिरासत में लिया है, जबकि कार्रवाई के डर से पवन ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंजलि तिरुमाला कॉलोनी में रहती थी और एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। बुधवार रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 2 बजे परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के पहले और बाद में विनय वर्मा नाम के युवक के लगातार कॉल आ रहे थे। पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो पवन पाटिल की भूमिका भी सामने आई।

मां को फोटो और मैसेज भेजकर करते थे परेशान

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के मुताबिक, विनय और पवन दोनों युवती के साथ ही कंपनी में काम करते थे। दोनों लगातार अंजलि की मां को फोटो, मैसेज और अनर्गल बातें भेजकर परेशान कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, इसी प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया।

अंजलि के सुसाइड के बाद भी दोनों युवकों के कॉल आते रहे। मोबाइल की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने विनय को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद कार्रवाई के डर से पवन पाटिल ने जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि युवती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों युवकों के युवती के सहकर्मी और परिचित होने के कारण उसके साथ गलत फायदा उठाने की बात सामने आई है। जांच के बाद मामले में अन्य अहम तथ्य सामने आने की संभावना है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें