📅 Tuesday, 10 November 2026 | 05:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,106.65 ▲ +78.65 (+0.10%) • निफ्टी 50: 25,044.65 ▲ +14.35 (+0.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,100 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता

📅 10 November 2026, 05:01 PM • ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. 

पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के पालीवाल जय अंबे ग्रुप के पंड़ित अखिलेश जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप इंदौर द्वारा हर वर्ष दीपोत्सव के बाद माँ अन्नपूर्णा एवं माँ राकड़ी माता मंदिर परिसर पालीवाल समाज भवन, माँ अन्नपूर्णा मंदिर,152, इमली बाजार, इंदौर में दो दिवसीय भव्य अन्नकूट महोत्सव और 56 भोग का आयोजन किया जाता हैं.

पालीवाल जय अंबे ग्रुप इंदौर की पुकार...,चले आओ माँ अन्नपूर्णा के दरबार : दो दिवसीय आयोजन होगा

परम पूज्य माँ अन्नपूर्णा देवी की असीम अनुकम्पा से, पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव, अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग का पावन आयोजन किया जा रहा है. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के आमंत्रित समाजबंधु इस दिव्य आनंद उत्सव में सादर आमंत्रित हैं. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के युवाओं की टीम द्वारा हमेशा धार्मिक, सामाजिक कार्याे में हमेशा अग्रणी भुमिका निरंतर निभाती आ रही हैं. इसी कड़ी में श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप इंदौर के नौजवान, ऊर्जावान, सामाजिक सरोकार से प्रेरित होकर सर्वश्रेष्ठ सेवाकार्य में अव्वल रहती हैं. श्री पालीवाल जय अंबे ग्रुप इंदौर का 26 वें वर्ष में आयोजन निरंतर आयोजित हो रहा हैं. जिसकी जितनी प्रशंसा की जाएं, कम हैं.

ग्रुप के दो दिवसीय आयोजन पालीवाल समाज भवन, माँ अन्नपूर्णा मंदिर,152, इमली बाजार, इंदौर पर दिनांक 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को सुंदरकांड एवं माताजी का जागरण शाम 7.00 बजे से धार्मिक प्रस्तृति के साथ महाआरती रात्रि 11.00 बजे होगी.

● छप्पन भोग : भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा हैं. यह आयोजन भक्तों की अटूट आस्था और पारंपरिक भक्ति का अद्भुत संगम अद्भूत रहेगा. जिसमें आराध्य भगवान को 56 विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा.

●भजन संध्या / भव्य महाप्रसादी : दिनांक 14 नवंबर 2026 को शनिवार को महाआरती शाम 5.00 बजे, भजन संध्या शाम 7.00 बजे भव्य महाप्रसादी शाम 6.00 बजे से लेकर रात्रि 11.00 बजे तक अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग का एक अलग अंदाज और मेंवाड़ी रंगत दिखाई देगी. जो इस बात इतिहास रचेगी वहीं युवाओं की टीम समाज में अद्भूत एकता का परिचय दे रही हैं. एक बार फिर अद्भूत आयोजन समाजजनों को आश्चर्य चकित करेगा.  

|| दो दिवसीय कार्यक्रम विवरण || 

● प्रथम दिवस : दिनांक 13 नवंबर 2026, शुक्रवार.

● शाम 7:00 बजे से : प्रभु श्री राम के चरणों में सुंदरकांड एवं माताजी का भव्य जागरण (शानदार संगीतमय धार्मिक प्रस्तुति के साथ)

● रात्रि 11:00 बजे : माताजी की भव्य महाआरती.

● द्वितीय दिवस : दिनांक 14 नवंबर 2026, शनिवार.

● शाम 5:00 बजे : दिव्य महाआरती.

● शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक : भव्य महाप्रसादी (अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग).

● शाम 7:00 बजे से : प्रभु भक्ति से सराबोर भजन संध्या

● स्थान (Venue) : पालीवाल समाज भवन, माँ अन्नपूर्णा मंदिर,152, इमली बाजार, इंदौर

"युवाओं का संकल्प, धर्म और समाज का गौरव"

पालीवाल जय अंबे ग्रुप के ऊर्जावान युवाओं की टीम, जो धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज को एक नई दिशा दे रही है, इसी युवा शक्ति के सेवा भाव और समर्पण के साथ, यह भव्य आयोजन पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के आमंत्रित समाजबंधु के स्वागत के लिए तैयार है.

आमंत्रित समाजबंधु आइए, माँ अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाएं, संगीतमय भजनों का आनंद लें और महाप्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें.

● निवेदक : समस्त सदस्य, पालीवाल जय अंबे ग्रुप, इंदौर 

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें